यमुना एक्सप्रेसवे पर जबरदस्त दुर्घटना,चार लोगों की मौत.

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, टाटा 407 से टकराई ब्रेजा कार, 4 लोगों की मौत-

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दोपहर करीब 12:00 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर फलेदा कट के पास एक टाटा 407 गाड़ी नंबर डीएल 1 LM 1455 जो दिल्ली से फल और लहसुन-प्याज आदि लेकर आगरा की तरफ जा रही थी।

अगले पहिये में पंक्चर होने के कारण डिवाइडर कूदकर आगरा-नोएडा रोड पर आ गई।

इस दौरान आगरा की तरफ से आ रही ब्रेजा गाड़ी नंबर यूपी 80 EL2448 टाटा 407 से टकरा गई।

इस हादसे में ब्रेजा गाड़ी में सवार नितिन शर्मा पुत्र छैल बिहारी, उर्वशी पत्नी नितिन शर्मा, उषा शर्मा, सतीश चौधरी और एक 12 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

जिन्हें ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से 4 लोगों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading