पंचायत चुनाव: 26 तक अधिसूचना, 30 तक चुनाव

  • * 26 मार्च तक चुनाव का ऐलान
  • * 30 अप्रैल तक चुनाव संपन्न
  • * 19 मार्च को पूरे होंगे यूपी सरकार के 4 साल
  • * भाजपा करेगी गांव गांव में प्रचार

उत्तर प्रदेश में पंचायत के त्रि स्तरीय चुनाव का एलान 24 से 26 मार्च के बीच किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में 75 जिला पंचायतों, 826 विकास खंडों और 58,194 ग्राम पंचायतों के चुनाव चार चरण में कराने की तैयारी की है। खबरें हैं कि 30 अप्रैल तक चुनाव संपन्न करा लिए जायेंगे।

जानकारी के अनुसार राज्य सरकार को पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण का निर्धारण 17 मार्च तक करना है। आरक्षण का निर्धारण करने के बाद उसे अंतिम रूप देने में 3 से 4 दिन का समय लगेगा। उन्होंने बताया कि 22 मार्च तक आयोग को आरक्षण निर्धारण की सूची मिलने के बाद आयोग उसे जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेजेगा। उसके बाद आयोग की ओर से चुनाव कराने का प्रस्ताव पंचायती राज विभाग को प्रस्तुत किया जाएगा।

अधिसूचना जारी होने के अगले दिन आयोग पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान और आचार संहिता लागू होने की घोषणा करेगा। उन्होंने बताया कि चार चरण में चुनाव कराए जाएंगे। प्रत्येक चरण में 3 से 4 दिन का अंतर होगा। पहली बार एक चरण एक जिला की पद्धति से प्रत्येक जिले में एक ही चरण में चुनाव कराया जाएगा।

जानकारी के अनुसार 19 मार्च को प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सरकार और सतारूढ़ दल तीन से चार दिन तक प्रत्येक जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सरकार की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार करेंगे। खबरें हैं कि भाजपा ने 25 मार्च को अधिसूचना जारी होने के अनुमान के आधार पर चुनाव की तैयारियों को अंजाम देना शुरू किया है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading