मुख्तार अंसारी केस में नया मोड़….

पंजाब की जेल में बंद माफिया विधायक और गैंगस्टर मुख्तार अंसारी (Gangster Mukhtar Ansari) को पंजाब से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) वापस भेजने की यूपी सरकार (UP Government) की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) इस मामले पर अब बुधवार यानी कल सुनवाई करेगी.

उत्तर प्रदेश सरकार की वकील गरिमा प्रसाद ने कहा हमने कोर्ट में अपना लिखित जवाब दाखिल कर दिया है. मुख्तार अंसारी के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले चल रहे हैं. ऐसे में उसका तुरंत उत्तर प्रदेश की जेल में ट्रांसफर किया जाना जरूरी है

वीडियो यहां देखें :

इसी बीच पंजाब सरकार (Punjab Government) कि ओर से पेश वकील दुष्यंत दवे ने मामले को कुछ समय बाद सुने जाने की कोर्ट से अपील की. हालांकि इसपर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि अदालत बुधवार को इस मामले पर सुनवाई करे तो बेहतर रहेगा क्योंकि उनको एक दूसरे मामले में भी पेश होना हैं. अब पीठ ने इसपर सुनवाई को कल तक के लिए टाल दिया है. कोर्ट इस मामले पर अब बुधवार को सुनवाई करेगा.

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading