नंदगंज। शहीद स्मारक इंटर कॉलेज,नंदगंज के व्यावसायिक प्रवक्ता सुधीर कुमार सिंह के पुत्र अनुराग सिंह निवासी- गोशंदेपुर (करंडा) का चयन ‘इरास्मस मुंड्स मास्टर्स कोर्स’ यूनाइटेड किंगडम में होना न सिर्फ़ जनपद हेतु बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। ‘इरास्मस मुंड्स मास्टर्स कोर्स’ में पूरे विश्व से 18 छात्र/छात्राएं चयनित हुए हैं जिनमें भारत से मात्र 2 छात्रों का चयन हुआ है। पहला अनुराग सिंह उ.प्र. का जबकि मनोज कर्नाटक का निवासी है।
अनुराग ने अपनी प्रतिभा से न सिर्फ़ अपने जनपद का बल्कि अपने प्रदेश और देश का नाम भी रौशन किया है। करंडा ब्लॉक के एक छोटे से गांव गोशंदेपुर का छात्र हाईस्कूल व इंटर नवोदय विद्यालय, गाजीपुर से टॉप करने के पश्चात जेएसएस नोएडा से मैकेनिकल इंजीनियरिंग (बीटेक) किया। तत्पश्चात आईआईटी पटना में ग्रेजुएट रिसर्च इंटर्नशिप के दौरान अनुराग को यूनाइटेड किंगडम के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में इरास्मस मुंड्स मास्टर्स कोर्स करने हेतु स्टूडेंट वीजा मिला है। इसके लिए नेशनल ओपेन कॉलेज नेटवर्क, यूके (एनओसीएन) से 4 सेमेस्टर के दौरान 47000 यूरो (तकरीबन 40 लाख रुपए) की छात्रवृत्ति भी देगी। प्रथम सेमेस्टर लीड्स विश्वविद्यालय इंग्लैंड से, द्वितीय सेमेस्टर लुब्ल्यान विश्वविद्यालय स्लोवेनिया से, तृतीय सेमेस्टर लुलिया विश्वविद्यालय से तथा चतुर्थ सेमेस्टर किम्ब्रा विश्वविद्यालय पुर्तगाल से उत्तीर्ण करने पर अनुराग को एनओसीएन से इंटरनेशनल कोर्स का सर्टिफिकेट प्राप्त होगा, जिसकी मान्यता पूरे यूरोप में होगी। अनुराग ने अपनी इस सफलता का श्रेय दादा-दादी, माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है, जिनके मार्गदर्शन से आज उन्हें यह स्वर्णिम अवसर प्राप्त हुआ है।
यूनाइटेड किंगडम में पढ़ाई के लिए चयनित हुए देश के 2 छात्रों में से एक ग़ाज़ीपुर का