अब गाज़ीपुर में 4.40 करोड़।  सड़कों का जंजाल। नपा का कमाल….

गाजीपुर : नगरपालिका की ओर से नगर में चार करोड़ 40 लाख की लागत से सभी वार्डों की गलियां व सड़कें चमकेंगी। इसमें हर वार्ड में एक-एक, दो-दो काम होंगे। इसके अलावा इसी राशि से कलेक्टर एवं ददरी घाटों सहित दस घाटों पर चेजिग रूम का निर्माण किया जाएगा। वहीं नगर में प्रमुख स्थानों पर बेंच की व्यवस्था की जाएगी। इतना ही नहीं इस राशि से सरजू पांडेय पार्क में सीढि़यां बनाने एवं लाइटिग का काम होगा। इसके अलावा नगर के कुछ कुओं का सुंदरीकरण एवं जाली लगाने का कार्य भी किया जाएगा। इसके लिए टेंडर का प्रकाशन तीन दिनों में हो जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

पूरी खबर यहां देखें:-

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading