शैलेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट
आजमगढ़। जिला कारागार पर शनिवार सुबह पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन के द्वारा छापेमारी की गई। घंटों चली छापेमारी में पुलिस व प्रशासन के हाथ कुछ भी नहीं लग सका फिलहाल पुलिस की छापेमारी अभी भी जारी है।
बाइट :- सुधीर कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक
शनिवार सुबह एसपी सुधीर कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन एनपी सिंह के नेतृत्व में भारी फोर्स के साथ छापेमारी की गई। इस दौरान एक एक बैरकों की तलाशी का अभियान जारी था। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार व क्षेत्राधिकारी गण भी मौजूद रहे। बता दें कि पिछले माह जिस प्रकार से लखनऊ के बहुचर्चित अजीत सिंह हत्याकांड व आजमगढ़ के पूर्व प्रधान मनीष राय समेत अन्य संगीन घटनाओं के तार आजमगढ़ जेल में बंद अपराधियों से मिलते रहे हैं उससे साफ है कि प्रशासन के नाक के नीचे सब कुछ गड़बड़ चल रहा है। एसपी का कहना है कि शुरुआती चेकिंग में कोई आपत्तिजनक वस्तुएं नहीं बरामद हुई हैं लेकिन अभी तलाशी चल रही है। अभी तक जेल प्रशासन की कोई सीधी लापरवाही नहीं दिख रही है लेकिन अभी जांच की जा रही है।