कांग्रेस को मजबूती देंगें सैफ,मिशन 2022 की तैयारी#

कांग्रेसका आधारशिला बनेगा अल्पसंख्यक विभाग– मोहम्मद सैफ सिद्दीकी अल्पसंख्यक कांग्रेस में पूर्णता सुरक्षित-डॉक्टर जनक कुशवाहा
* अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन का ऐतिहासिक स्वागत*
ज़मानिया:जमानिया के कर्मठ एवं जुझारू कांग्रेस के युवा नेता मोहम्मद सैफ सिद्धकी को अल्पसंख्यक विभाग गाजीपुर का चेयरमैन बनने के बाद पहली बार जनपद के दिलदारनगर स्टेशन पर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ऐतिहासिक स्वागत किया गया कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर सैफ सिद्धकी को मुबारकबाद दी
दिलदारनगर से जमानिया के रास्ते में जगह-जगह पर धूमधाम से स्वागत किया गया और कांग्रेस का पहली बार इतनी हुजूम दिखाई पड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक फोटो विभाग के जिला चेयरमैन मोहम्मद सैफ सिद्दीकी ने कहा कि अल्पसंख्यक कांग्रेस पार्टी का आधारशिला बनकर के 2022 में कांग्रेस की सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे कांग्रेस पार्टी ने जो मुझे सम्मान दिया है मैं उनके विश्वास पर खरा उतरने की पुरजोर कोशिश करुंगा
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं मोहम्मदाबाद कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा कि अल्पसंख्यकों का मान सम्मान कांग्रेस में ही सुरक्षित है अल्पसंख्यक की लड़ाई कांग्रेस जोरदार तरीके से लड़ रही है और अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के लिए जी जान से जुट जाना चाहिए इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष नसीम खान भदौरा ब्लाक अध्यक्ष श्याम नारायण कुशवाहा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश महासचिव मनोज कुशवाहा कांग्रेस के जिला सचिव युगल किशोर फैजान अहमद एहसान रजा सोनू भाई आसिफ तुफैल खान जफर अंसारी कारी असद शकील खान रोशन राम मोतीलाल राम राकेश सिंह विद्याशंकर सहाना खातून सहित सैकड़ों कार्यकर्ता ने स्वागत किया

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading