महा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मण्डल ने दिया, डीएम को ज्ञापन
गाजीपुर। पूरे देश में फैले कोरोना महामारी को लेकर जहां सरकार लोगों को जागरूक एवं सतर्क रहने को जागरूक कह रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मचारियों के लापरवाही के कारण स्वस्थ होने के बाद भी कोरोना के फर्जी विमारी का सामना करना पड़ रहा है कुछ ऐसा ही मामला जनपद के एक पत्रकार को स्वस्थ होने के बाद भी बिना जाँच के ही कोरोना पॉजिटिव होने का सामना करना पड़ गया। जिससे आक्रोशित पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल ने ए डीएम गाजीपुर एवं प्रभारी सीएमओ प्रगति कुमार से मिलकर लिखित शिकायत देकर की। ज्ञात हो कि सैदपुर के पत्रकार रविन्द्र नाथ सिंह को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना पॉजिटिव की सूची में नाम दिया गया। सूची के आधार पर प्राप्त सूत्रो के अनुसार पुलिस इनके घर तक पहुच गई। बिना जांच कराए इनको पॉजिटिव होने का सूची जारी करना स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता एवं लापरवाही को दर्शाता है। दूसरे दिन रवींद्रनाथ सिंह वाराणसी जाकर जांच कराए तो उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। जिस पर महग्रामीण पत्रकार एसोसिएसन के प्रदेश अध्यक्ष हरिनारायण यादव एवम जिलाध्यक्ष उपेन्द्र यादव के साथ दर्जनों पत्रकारों ने ए डीएम और डिप्टी सी एम ओ को लिखित पत्रक देकर सम्बंधित अधिकारियों के खिलाफ कारवाई की मांग की है। उक्त अवसर पर पीड़ित पत्रकार रविंद्र नाथ सिंह के साथ सत्या उपाध्याय, इंद्रजीत सिंह, नसीम खान, राम आशीष शर्मा, आशीष गुप्ता ,सरफराज, शहजाद खान, बीएन तिवारी, राजू पांडे, अरविंद, राहुल, रामाधार मिश्र, कृष्ण बिहारी त्रिवेदी, बेलाल, प्रभाकर सिंह, अमरजीत रॉय, गुड्डू सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।