Big Breaking: पुलिस मुठभेड़ में 25 हज़ार के इनामियाँ को लगी गोली

संवादाता: शैलेन्द्र शर्मा

आज़मगढ़। चेकिंग दौरान थाना दीदारगंज व थाना फूलपुर पुलिस टीम के संयुक्त के संयुक्त अभियान में ₹25000 का इनामी बदमाश मुकेश गौतम पुत्र राम रूप निवासी भादू थाना दीदारगंज पुलिस की गोली लगने से घायल ।

शनिवार रात्रि चेकिंग सायंकालीन चेकिंग के दौरान के दौरान पुष्प नहर की पुलिया पर जब 02 मोटर साईकल सवारों को रोकने की कोशिश की गई तो उनके द्वारा भागने की कोशिश की गई। थाना दीदारगंज व थाना फूलपुर पुलिस टीम के द्वारा संयुक्त रूप से जब इनको घेरने की कोशिश की गई तो इनके द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई ।जबाबी फायरिंग में शातिर साइबर अपराधी मुकेश गौतम को दाहिनी टांग में गोली लगी तथा उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में भाग गया ।
मुकेश गौतम के पास से एक तमंचा, 3 एटीएम कार्ड व नगदी तथा एक चोरी की पल्सर गाड़ी बरामद हुई। यह अपराधी डी-71 पंजीकृत गैंग का सक्रिय सदस्य है तथा यह थाना कप्तानगंज एवं तहबरपुर थाने के साइबर अपराधो में वांछित चल रहा है इस पर विभिन्न थानों के आधा दर्जन से अधिक साइबर क्राइम के मुकदमे पंजीकृत है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading