अवैध तस्करों के साथ प्रशासन का चला अभियान#

अवैध तमंचे व गांजे संग अपराधी गिरफ्तार

गाजीपुर। सेवराई चौकी पुलिस ने एक अभियुक्त को एक किलो 250 ग्राम अवैध गाँजा तथा 315 बोर के तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफल रही।
गिरफ्तार अभियुक्त रविन्द्र सिंह कुशवाहा पुत्र सुदामा सिंह कुशवाहा निवासी देवकली थाना गहमर ग़ाज़ीपुर को सुबह 3.40 बजे सेवराई तहसील गेट के सामने गस्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से अवैध तमंचा व गाँजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त के सम्बन्ध में थाने पर एनडीपीएस एक्ट व तथा आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेंज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
सेवराई चौकी इंचार्ज
राजेश बहादुर सिंह, हमराह हेड कॉन्स्टेबल अनिल कुमार पटेल,कॉन्स्टेबल नितिन कुमार यादव,कॉन्स्टेबल विमलेश कुमार व विनय कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading