सिपाही और प्रेमिका की निर्मम हत्या? ऑनर किलिंग की आशंका..

संवादाता: हसीन अंसारी / सऊद अंसारी / वीरेंद्र सिंह

गाज़ीपुर। गाजीपुर में सिपाही अजय यादव की गोली मारकर हत्या की आशंका के 24 घंटे बाद ही मंगलवार की सुबह उसकी प्रेमिका का भी शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवती का शव उसी के घर के पीछे खेत में मिला। माना जा रहा है कि युवती की भी गोली मारकर हत्या की गई है। उसका चेहरा भी बुरी तरह से कुचला गया था, ऐसी आशंका है। पहले सिपाही फिर उसकी प्रेमिका का शव मिलने से हॉरर किलिंग की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने युवती के परिवार के सभी आठ लोगों को हिरासत में ले लिया है।

गाजीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में सोमवार की सुबह अमेठी के गौरीगंज में तैनात सिपाही का शव मिला था। बहन की रिंग सेरेमनी में शामिल होने छुट्टी लेकर अपने गांव पहुंचे सिपाही के शव के पास ही दो पिस्टल भी मिले थे। एक पिस्टल उसके हाथ में और एक उसके बगल में पड़ा था। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए ऐसा किया गया था, ऐसी भी आशंका है। पुलिस ने भी पहली नजर में आत्महत्या का ही मामला माना लेकिन परिजन हत्या पर अड़े रहे।

इस घटना पर अभिनेंद्र की कलम से कुछ पंक्तियां

खून से लथपथ पड़ी थी लाश।।
वह घर आएगा परिवार को था विश्वास।।
वह समाज का रक्षक था।।
पर ना जाने कौन उसका भक्षक था।।
वह था पुलिसकर्मी।।
इस किस ने बढ़ा दिया था सर गर्मी।।
अमेठी से गाजीपुर और गाजीपुर से मौत का सफर।।
क्या इन सब के पीछे था उसका हमसफर।।
यह प्यार था या अत्याचार था।।
किसको उसकी मौत का इंतजार था।।
कहानी बदली मोड बदला।।
2 साल पहले उसने की थी कोर्ट में शादी।।
क्या बन गया था वही उसके लिए बर्बादी।।
ना जाने किसने खेली थी खून की होली।।
जिसने उससे शादी की थी उसको भी लगी थी गोली।।
हत्या से ऑनर किलिंग की ओर ले जाता ये केस।।
उत्तर प्रदेश को सहमा गया।।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading