माता जगदंबा के प्राण प्रतिष्ठान के साथ हुआ विशाल भंडारे का आयोजन
संवादाता: हसीन अंसारी
गाजीपुर:कुंडेसर ग्राम सभा के कबीरपुर खुर्द गांव में डॉ विकास शर्मा द्वारा माता जगदंबा का प्राण प्रतिष्ठा कराया गया। इस दौरान मंत्र उच्चारण एवं रामायण पाठ का भी आयोजन हुआ। 24 घंटे चले रामायण पाठ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
वीडियो यहां देखें:
डॉ शर्मा नें बताया कि फरवरी 2015 में उनके द्वारा दक्षिणेश्वर काली का स्थापना कराया गया जिसके बाद प्रत्येक वर्ष वह स्थापना दिवस के दिन रामायण पाठ के साथ भंडारे का आयोजन कराते हैं इस कार्य से उन्हें आत्मीय खुशी मिलती है। बताये कि माता की कृपा से मंदिर स्थापना के बाद उनके परिवार ने लगातार तरक्की की वह एक सामान्य परिवार से है लेकिन माता की कृपा से वो तरक्की पाये और इस काबिल हुए कि वह अब जनहित के कार्यों में लगातार लगे रहते हैं और गरीब असहाय लोगों की मदद करते हैं। वहीं कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों को डॉ विकास नें सॉल भेंट किया।