संवाददाता: सऊद अंसारी
ग़ाज़ीपुर। थाना करीमुद्दीनपुर स्थानीय क्षेत्र के ग्राम आसावर में अभियुक्त विवेक कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी ग्राम असावर थाना करीमुद्दीनपुर द्वारा एक नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले गया था।
परिजन की तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं 31/21 धारा 363 भा0द०वि० पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी व अपहृता की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह व चौकी प्रभारी भूपेन्द्र कुमार मय हमराह पुलिस बल के लगातार दबिश दी जा रही थी।
पुलिस टीम के अथक प्रयास से दिनांक 24.02. 2021 को समय 06.10 बजे भोर में परसा मोड़ पर मुखबीर की सूचना पर अपहृता को बरामद कर अभियुक्त विवेक कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी ग्राम असावर थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया।
मुकदमा उपरोक्त में धारा 366/376 भादवि० व 3/4 पास्को एक्ट की वृद्धि करते हुये अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रहीहै।
गिरफ्तार अभियुक्त –
विवेक कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी ग्राम असावर थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर।
गिरफ्तारी का दिनांक व समय -24.02.2021 समय 06.10 बजे
गिरफ्तार करने वाली टीम
1- प्र0नि0 कृष्ण कुमार सिंह थाना करीमुद्दीनपुर।
2- उ0नि0 भूपेन्द्र कुमार थाना करीमुद्दीनपुर।
3- का0 जयहिन्द थाना करीमुद्दीनपुर।
4- म0का0 सनोज शाह थाना करीमुद्दीनपुर।
