छापेमारी के दौरान परीक्षा केन्द्र के बाहर लिखी हुई 31 कापियां बरामद
संवादाता- सउद अंसारी
गाजीपुर- यूपी बोर्ड परीक्षा में एसटीएफ ने बड़ी कार्यवाही की।और इंटरमीडिएट के भौतिकी विज्ञान के परीक्षाओं के बीच जब जांच पड़ताल की ताे बाहर से लिखी 31 कॉपियां बरामद हुई और ये जिले के जयनाथ इंटर कॉलेज खेमपुर में एसटीएफ ने दो लोगों को बाहर से लिखी हुई कापी के साथ पकड़ लिया एसटीएफ की टीम ने सादे ड्रेस में नितेश्वर पांडे एवं अनिल पांडे को गिरफ्तार कर लिया।और कक्ष निरीक्षकों पर एफआइआर भी दर्ज की। जबकि बृहस्पतिवार को पहली पाली में सैदपुर तहसील क्षेत्र के एक केंद्र पर खिड़की के बाहर से नकल कराने के आरोप में केंद्र व्यवस्थापक एवं दोनों कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, दो केंद्रो के एक -एक व्यवस्थापकों को पकड़े गये थे।और जिलाधिकारी ने लापरवाही बरतने पर एक केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया।