गाजीपुर । दिलदारनगर क्षेत्र के उसिया गांव में 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को राइन युवा कमेटी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा उपस्थित लोगों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर मास्टर अनवर राईनी ने कहा कि यह आजादी हमारे देश की वीर जवानों के बलिदान और संघर्षों के फलस्वरूप हमें मिली है। इस आजादी के लिए जब ना जाने कितनी माताओं ने अपने कोख,कितनी बहनों ने अपना सुहाग और कितने युवाओं ने अपने जान की कुर्बानी दी तब जाकर आज हम स्वतंत्र हुए यह दिन खुशी से मना रहे हैं। मोहम्मद नसरुल्ला राईनी ने कहा कि आज का दिन आजादी की लड़ाई में शहीद और बलिदानियों को स्मरण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता के साथ देश को विकसित भारत बनाने के लिए संकल्पित होने का है। इस अवसर पर देशभक्ति गीत के साथ स्वतंत्रता दिवस पर तमाम वक्ताओं ने अपने उदगार ब्यक्त किये।
Related Posts
राकेश त्रिपाठी का पलटवार— राहुल गांधी की संवेदना महज दिखावा
भाजपा (BJP) प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी को शर्म आनी…
यूपी के 30 शहरों में CTЕТ परीक्षा आज से शुरू, AI कैमरों से हर अभ्यर्थी पर रखी जा रही नजर
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Central Board of Secondary Education–CBSE) की ओर से आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET आज…
Video: सीतापुर जंक्शन पर GRP की बहादुरी से बची बुजुर्ग की जान
रिपोर्टर: अनुज कुमार सीतापुर (Sitapur)। रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद हुई एक घटना में जीआरपी (GRP) के दो…