गाज़ीपुर-आजमगढ़ सहित इन जिलों में है अवैध वक्फ़ संपत्ति…

लखनऊ | वक्फ संपात्तियों को लेकर सरकार सख्त नज़र आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वक्फ के नाम पर सरकारी जमीनें कब्जाने में उत्तर प्रदेश में अयोध्या, शाहजहांपुर, रामपुर, जौनपुर और बरेली जिले सबसे आगे हैं तो वहीँ गाजीपुर – आजमगढ़ सहित कई जों में सरकारी जमीनों पर खूब कब्ज़ा किया गया है। इअयोध्या, शाहजहांपुर, रामपुर, जौनपुर और बरेली जिले में वक्फ बोर्ड दो हजार या उससे ज्यादा संपत्तियों पर अपना दावा कर रहे हैं जबकि, राजस्व रिकॉर्ड में ये जमीनें सार्वजनिक उपयोग वाली श्रेणी में हैं।

बताया जा रहा है कि संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने यूपी की ऐसी वक्फ संपत्तियों का जिलेवार ब्योरा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को सौंप दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खीरी में 1792, बुलंदशहर में1778, फतेहपुर में1610, सीतापुर में 1581, आजमगढ़ में 1575, सहारनपुर में 1497, मुरादाबाद में 1471, प्रतापगढ़ में 1331, आगरा में 1293, अलीगढ़ में 1216, गाजीपुर में 1251, मेरठ में 1154, संभल में 1150, अमरोहा में 1045, देवरिया में 1027 और बिजनौर में 1005 सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्ज़ा किया गया है। ये उत्तर प्रदेश के वो टॉप 21 जिले हैं सरकारी जमीनों पर अवैध कब्ज़ा किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 40 जनपद ऐसे भी हैं, जहां बोर्डों के रिकॉर्ड और तहसील के रिकॉर्ड में जमीन आसमान का अंतर है, जी हाँ बोर्डों के रिकॉर्ड में तो सैकड़ों की संख्या में वक्फ संपत्तियां दर्ज हैं, लेकिन तहसील रिकॉर्ड में एक का भी नामांतरण नहीं है। जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, एटा, कासगंज, अयोध्या, आजमगढ़, बलिया, बदायूं, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, जालौन, ललितपुर, औरेया, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, हरदोई, रायबरेली, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, बिजनौर, कौशांबी, प्रयागराज, चंदौली, जौनपुर, वाराणसी और महोबा में तहसील रिकॉर्ड में एक का भी नामांतरण नहीं है लेकिन बोर्डों के रिकॉर्ड में सैकड़ों की संख्या में वक्फ संपत्तियां दर्ज हैं ।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वक्फ बोर्ड के रिकॉर्ड में शाहजहांपुर में 2589 संपत्तियां दर्ज हैं, जिसमें से 2371 सरकारी संपत्तियां हैं। रामपुर में 3365 वक्फ संपत्तियों में से 2363, अयोध्या में 3652 में से 2116, जौनपुर में 4167 में से 2096 और बरेली में 3499 वक्फ संपत्तियों में से 2000 सरकारी जमीनों पर स्थित हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेश में कुल 57792 सरकारी संपत्तियां हैं, जो वक्फ बोर्ड के रिकॉर्ड में वक्फ संपत्तियों के रूप में दर्ज हैं। इनका कुल रकबा 11712 एकड़ है। नियमानुसार, इन संपत्तियों को वक्फ यानि दान किया ही नहीं जा सकता था।

Advertisement

By Abhinendra

Journalist

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading