रिपोर्टर: अमित कुमार
बलिया के चितबड़ागांव क्षेत्र में गैर-इरादतन हत्या से जुड़े मामले में पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए पाँच वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो डंडे भी बरामद किए गए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।
घटना की पृष्ठभूमि:
27.11.2025 को वादिनी द्वारा थाना चितबड़ागांव (Chitbadagaav Police Station) में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया था कि आपसी विवाद के चलते प्रतिवादी पक्ष ने वादिनी के पुत्रों को गाली देते हुए लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे गंभीर चोटें आईं। मामले में थाना पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 215/25 धारा 115(2), 351(3), 352, BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। उपचार के दौरान वादिनी के पुत्र की मृत्यु हो जाने पर धारा 191(2), 105 BNS की वृद्धि की गई। इस मामले में थानाध्यक्ष पर लापरवाही का आरोप भी सामने आया था।
पुलिस की सर्च ऑपरेशन कार्रवाई:
अपर पुलिस अधीक्षक (South) कृपा शंकर की निगरानी और क्षेत्राधिकारी सदर (Sadar CO) राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने वांछित अभियुक्तों की तलाश तेज की। 05.12.2025 को थानाध्यक्ष दिनेश पाठक अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त, लंबित विवेचना और वांछित आरोपियों की तलाश में थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमा से जुड़े आरोपी नसीरपुर मोड़ पर मौजूद हैं।
गिरफ्तारी की सफलता:
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पाँच आरोपियों—
- रोहित राजभर उर्फ बबलू पुत्र गोपाल राजभर
- गोविन्द राजभर पुत्र राजकुमार
- बनारसी पुत्र स्व0 रमाशंकर राजभर
- मुन्ना राजभर पुत्र गंगादयाल राजभर
- सूरज राजभर पुत्र फूलचन्द्र राजभर
निवासी ग्राम नगपुरा, थाना चितबड़ागांव, जनपद बलिया—को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया।
आला-कत्ल की बरामदगी:
अभियुक्तों और बाल अपचारी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो डंडे बरामद किए, जिन्हें सबूत के तौर पर कब्जे में लिया गया है।
आगे की कार्रवाई:
गिरफ्तार सभी अभियुक्तों और बाल अपचारी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी कर उन्हें न्यायालय (Court) के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना नियमसम्मत और पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाई जा रही है।
#Tags: #Ballia, #Chitbadagaav, #PoliceAction, #CrimeUpdate
Disclaimer:
यह खबर स्थानीय संवादाता/मीडिया प्लेटफार्म या अन्य द्वारा प्राप्त की गई सूचना पर आधारित है। यदि कोई आपत्ति है या खबर से संबंधित कोई सूचना देने या अपना पक्ष रखने के लिए हमें ईमेल करें: apnabharattimes@gmail.com

