उड़ीसा में होगा टी10 टेनिस बॉल क्रिकेट का महामुकाबला, वाराणसी से रवाना होगी यूपी टीम



Varanasi: उड़ीसा के पुरी शहर में 11 से 14 सितंबर तक द्वितीय सीनियर नेशनल टी10 टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में पूरे देश से 25 राज्यों की 32 महिला और पुरुष टीमें हिस्सा लेंगी। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी मौजूद रहेंगे, जबकि समापन कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे।

यूपी की टीम भी दिखाएगी दमखम

उत्तर प्रदेश की महिला और पुरुष टीम भी इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही है। दोनों टीमें प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी और ट्रॉफी जीतने का प्रयास करेंगी। उत्तर प्रदेश टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अजय सिंह बॉबी के नेतृत्व में टीम रवाना होगी।

वाराणसी से रवाना होगी टीम

टीम 9 सितंबर को पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से पुरी के लिए रवाना होगी। खिलाड़ियों में जोश और उत्साह साफ झलक रहा है। एसोसिएशन का मानना है कि इस बार यूपी की टीम शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी।

बढ़ेगा खेल का दायरा

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता को लेकर आयोजकों का कहना है कि टेनिस बॉल क्रिकेट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में इसे खेलने वाले युवाओं की संख्या बढ़ रही है। नेशनल स्तर की चैंपियनशिप से खिलाड़ियों को न सिर्फ बेहतर मंच मिलेगा, बल्कि खेल का दायरा और भी व्यापक होगा।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading