Delhi में बदलेगा मौसम, UP-Bihar समेत 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें ताजा वेदर अपडेट
देशभर में मौसम का मिज़ाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश और आंधी-तूफान का असर देखा जा रहा है, जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फ़बारी जारी है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh), उत्तराखंड (Uttarakhand) और जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में दो दिन की बारिश के बाद आज हल्के बदल छाए रहेंगे।
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल:
9 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में मौसम साफ रहने का अनुमान है। हल्की हवाएं लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 10 और 11 अप्रैल को दिल्ली के आसमान साफ रहेगा और दिन के समय तेज हवाएं लगभग 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री तक पहुंच सकता है।
उत्तर प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट:
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज 9 अप्रैल को कई जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। अलीगढ़ (Aligarh), मथुरा (Mathura), हाथरस (Hathras), कासगंज (Kasganj), एटा (Etah), आगरा (Agra), फिरोजाबाद (Firozabad), मैनपुरी (Mainpuri), इटावा (Etawah) और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।
पूर्वोत्तर भारत में बारिश की संभावना:
पूर्वोत्तर भारत (North East India) में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 9 से 12 अप्रैल के बीच अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh), असम (Assam), मेघालय (Meghalaya) और त्रिपुरा (Tripura) में बारिश होने की चेतावनी है।
पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और ओडिशा में अलर्ट:
9 और 10 अप्रैल को पश्चिम बंगाल (West Bengal), झारखंड (Jharkhand), बिहार (Bihar) और ओडिशा (Odisha) में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार में वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी:
बिहार (Bihar) में आज आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट है। शिवहर (Shivhar), सीतामढ़ी (Sitamarhi), मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur), वैशाली (Vaishali), समस्तीपुर (Samastipur), दरभंगा (Darbhanga), मधुबनी (Madhubani), सुपौल (Supaul), सहरसा (Saharsa), मधेपुरा (Madhepura), खगड़िया (Khagaria), बांका (Banka), जमुई (Jamui), लखीसराय (Lakhisarai), मुंगेर (Munger), भागलपुर (Bhagalpur), कटिहार (Katihar), पूर्णिया (Purnia), किशनगंज (Kishanganj) और अररिया (Araria) जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है। हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
Disclaimer:
यह खबर स्थानीय संवादाता/मीडिया प्लेटफार्म या अन्य द्वारा प्राप्त की गई सूचना पर आधारित है। यदि कोई आपत्ति है या खबर से संबंधित कोई सूचना देने या अपना पक्ष रखने के लिए हमें ईमेल करें: apnabharattimes@gmail.com।
tags: #weather, #rain, #storm, #hail, #uttarpradesh, #bihar, #delhi