ब्यूरो डेस्क | कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र हुए लॉक डाउन में कई सारी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं, इनमे से एक है बिजली बिल. वैसे बिजली के बिल का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है. लेकिन टेक्नोलॉजी कि जानकरी बहुत लोगो को न होने कारण ये पूर्ण तरफ से मुमकिन नहीं है. उत्तर प्रदेश के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि 15 मई तक बिल जमा करने पर छूट मिलेगी.
ऐसे में ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्रीकांत शर्मा ने कहा कि “मार्च व अप्रैल के बिलों को 15 मई तक जमा किया जा सकता है। इसमें कोई सरचार्ज नहीं लगेगा और तय समय पर बिल जमा करने में मिलने वाली एक फीसदी की छूट भी मिलेगी। इसकी भी जानकारी सभी उपभोक्ताओं को हो जाए, जिससे अधिक से अधिक उपभोक्ता इसका लाभ ले सकें।”
मार्च व अप्रैल के बिलों को 15 मई तक जमा किया जा सकता है। इसमें कोई सरचार्ज नहीं लगेगा और तय समय पर बिल जमा करने में मिलने वाली एक फीसदी की छूट भी मिलेगी। इसकी भी जानकारी सभी उपभोक्ताओं को हो जाए, जिससे अधिक से अधिक उपभोक्ता इसका लाभ ले सकें। @BJP4UP @BJP4India @UPGovt
— Shrikant Sharma (@ptshrikant) May 1, 2020

