फुटकर मंडियों को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक खोला जाए : यूपी सरकार

ब्यूरो डेस्क | कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र शुक्रवार को भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा 2 हफ्ते के लिए लॉक डाउन कि अवधि को बाधा दिया गया, ऐसे में कई नए दिशा निर्देश भी शामिल हैं.

शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान ACS, गृह व सूचना अवनीश अवस्थी ने कहा कि “मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि मंडियां अधिक देर तक खोली जाएं, जिससे अधिक भीड़ न हो। रीटेल की मंडियों को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक खोला जाए। वहां नियमित रूप से सैनिटाइजेशन हो.”

उन्होंने कहा कि “महिला स्वयं सहायता समूहों को घर पर ही मास्क बनाने, अचार, मुरब्बा, पापड़ आदि बनाने के कार्य से जोड़ने के लिए, मुख्यमंत्री जी ने निर्देशित किया है.”

गौरतलब है कि गृह मंत्रालय ने निर्देश दिया था कि शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक पूर्ण लॉक डाउन रहेगा और शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फुटकर मंडियों को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे खोले की बात कही गई है.

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading