कानपुर में कोरोना वरियर्स पर हमला, सीएम योगी ने कहा – तुरंत गैंगस्टर, NSA के तहत हो कार्यवाही

ब्यूरो डेस्क | कोरोना संक्रमण के इस लड़ाई में मैदान में तैनात पुलिस कर्मियों और मेडिकल टीम पर हमले होने दुभाग्यपूर्ण हैं, ऐसे ही घटना बुधवार को कानपुर में घटी.

कानपुर में कोरोना मरीज़ के परिवार को लेने गई पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम पर लोगों ने पथराव किया। इस खबर के आने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त हो गये.

उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “आज कानपुर में कुछ लोगों ने दुस्साहस किया है, पुलिस अधिकारियों को साफ कर देना चाहता हूं कि जिन भी लोगों ने पुलिस कर्मियों और मेडिकल टीम पर हमला किया है उनको ढूंढ निकालें। इन सबके खिलाफ महामारी एक्ट, आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत कार्रवाई होनी चाहिए.”

उन्होंने कहा कि “IPC की सुसंगत धाराओं में इनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए इन पर गैंगस्टर, NSA के तहत भी बहुत सख्त कार्रवाई की जाए क्योंकि ये लोग ‘कोरोना कैरियर’ का काम कर रहे हैं। समाज में अव्यवस्था फैला रहे हैं.”

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading