UP Police Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से जारी कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का 28 जनवरी को आखिरी दिन है। यूपी में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे जिन उम्मीदवारों ने अभी तक ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है, वो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर तुरंत कर दें।
यूपी पुलिस की कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए भर्ती के तहत ग्रेड-ए कंप्यूटर ऑफिसर की 930 पदों के लिए भर्तियां निकली थीं। इनमें अनारक्षित 381, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 249 पद, ई.डब्ल्यू.एस. (EWS) 91, अनुसूचित जाति (SC) 193 और अनुसूचित जनजाति (ST) 16 पद के लिए आवेदन मांगे गए थे।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सात जनवरी 2024 से शुरू हुई थी, 28 जनवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं। शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन 30 जनवरी हो सकेंगे। कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती में योग्य आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। 200 अंकों की परीक्षा होगी। इसमें 160 मल्टीपल चॉइस के तरह प्रश्न होंगे। लिखित परीक्षा में मानसिक अभिरुचि, जनरल नॉलेज, कंप्यूटर साइंस और तर्कशक्ति से संबंधित सवाल होंगे।
लिखित परीक्षा में पास होने के लिए आवेदक को कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त लाने होंगे। हालांकि आवेदकों का चयन एग्जाम में प्राप्त अंकों के नॉर्मलाइजेशन और मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। कंप्यूटर ऑपेटर पद पर नियुक्ति होने वाले उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत पे मैट्रिक्स 25500 से 81100 रुपये तक सैलरी मिलेगी।
UP Police Recruitment आयु-सीमा
उत्तर प्रदेश पुलिस ग्रेड-ए कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 01 जुलाई 2023 तक 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
UP Police शैक्षणिक योग्यता
यूपी पुलिस भर्ती के तहत कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास इंटरमीडिएट पास होने के साथ कंप्यूटर इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।
यूपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए अप्लाई कैसे करें?
UP Police SI Recruitment के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं –
- यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in लॉगऑन करें।
- एसआई और एएसआई भर्ती के लिए उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और आवेदन करने के लिए आगे बढ़ें।
- अपना फॉर्म भरें, भुगतान करें, दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म जमा करें और अंतिम पृष्ठ की एक प्रति सहेजें।

