यूपी में भीषण ठंड – सीएम योगी ने सख़्ती दिखाई – कोई भी स्कूल खुला तो होगी कार्रवाई!

Schoolchildren walk through a field on a smoggy winter morning in New Delhi on December 17, 2025. (Photo by Arun SANKAR / AFP)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। पूरे प्रदेश में मौसम के अचानक बिगड़े मिजाज से लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है। हालात को देखते हुए 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों और कॉलेजों को एक जनवरी तक बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। सोमवार सुबह बाराबंकी (Barabanki), अलीगढ़ (Aligarh), बुलंदशहर (Bulandshahr), संभल (Sambhal) सहित करीब 30 जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई और आवागमन प्रभावित हुआ।

सीएम ने दिए सख्त निर्देश: बढ़ती ठंड और शीतलहर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहें और जमीनी हालात का जायजा लें। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया है कि ठंड से किसी भी व्यक्ति को परेशानी न हो, इसके लिए सभी जनपदों में कंबल और अलाव की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

स्कूल बंद रखने का आदेश: भीषण शीतलहर को देखते हुए सभी बोर्डों के स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। ICSE, CBSE और UP Board से मान्यता प्राप्त सभी विद्यालयों में 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई एक जनवरी तक स्थगित रहेगी। इसका उद्देश्य बच्चों को अत्यधिक ठंड और कोहरे से सुरक्षित रखना है। जिला प्रशासन को आदेश दिया गया है कि इस निर्देश का कड़ाई से पालन कराया जाए।

लखनऊ जिलाधिकारी का आदेश

रैन बसेरों में व्यवस्था पर जोर: मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए। सभी रैन बसेरों में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और वहां ठहरने वाले लोगों को ठंड से बचाव के पूरे इंतजाम मिलें। अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश हैं कि रैन बसेरों में किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

विजिबिलिटी शून्य, यातायात प्रभावित: आगरा (Agra), सहारनपुर (Saharanpur) सहित कई जिलों में दृश्यता शून्य दर्ज की गई। मेरठ (Meerut) में 15 मीटर, हमीरपुर (Hamirpur) में 20 मीटर, इटावा (Etawah) में 25 मीटर और मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में 30 मीटर तक ही दिखाई दे रहा है। दिनभर धूप निकलने की संभावना कम बताई जा रही है, जिससे ठंड का असर और गहरा गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि नए साल में मौसम और ज्यादा बिगड़ सकता है।

सबसे ठंडा रहा मेरठ: प्रदेश में मेरठ 6.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा जिला रिकॉर्ड किया गया। ठंडी हवाओं और गलन से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। सार्वजनिक स्थानों पर भी सन्नाटा पसरा हुआ है।

रेल सेवाओं पर असर: घने कोहरे का असर रेल यातायात पर भी साफ दिख रहा है। गोरखपुर (Gorakhpur), जालौन (Jalaun), वाराणसी (Varanasi), लखनऊ (Lucknow) समेत कई रेलवे स्टेशनों पर 100 से अधिक ट्रेनें 2 से 18 घंटे की देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 2 से 3 दिनों तक भीषण ठंड की चेतावनी जारी की है।

यात्रा को लेकर सावधानी की सलाह: मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज (Prayagraj) समेत 38 जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा, जबकि 37 जिलों में अत्यधिक घना कोहरा छाया रहेगा। लोगों को बेवजह यात्रा न करने की सलाह दी गई है।

कोहरे से हादसे: बुलंदशहर में कोहरे के चलते ब्रेजा कार सड़क किनारे लगे नल से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। सेना के जवान ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि कुछ ही देर में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।

गाजीपुर में बढ़ी गलन: गाजीपुर (Ghazipur) में भी ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम रिपोर्ट के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान करीब 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह और शाम के समय गलन काफी बढ़ गई है।

गंगा घाटों पर सन्नाटा: कड़ाके की ठंड के कारण गंगा घाटों पर भी सन्नाटा पसरा हुआ है। जहां पहले श्रद्धालुओं की भीड़ रहती थी, अब घाट खाली नजर आ रहे हैं। पूजा-पाठ करने वाले पुजारी अलाव के पास बैठकर श्रद्धालुओं का इंतजार करते देखे गए।

…………..

Disclaimer: यह खबर स्थानीय संवादाता/मीडिया प्लेटफार्म या अन्य द्वारा प्राप्त की गई सूचना पर आधारित है। यदि कोई आपत्ति है या खबर से संबंधित कोई सूचना देने या अपना पक्ष रखने के लिए हमें ईमेल करें: apnabharattimes@gmail.com।

#UPWeather,#ColdWave,#DenseFog,#SchoolClosed,#WinterAlert

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading