यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं का परिणाम जारी हो गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने प्रयागराज स्थित मुख्यालय में इसकी घोषणा की। लड़कियों ने फिर बाजी मारी है। 12वीं में सीतापुर के शुभम ने टॉप किया है। बागपत बड़ौत के विष्णु चौधरी दूसरे नंबर पर हैं। अमरोहा की काजल सिंह ने दूसरे स्थान पर रही हैं। सीतापुर की कशिश मौर्य भी दूसरे नंबर पर हैं।

हाई स्कूल में लड़कियों ने फिर बाजी मारी है। दसवीं में सीतापुर की प्राची निगम ने टॉप किया है। प्राची निगम के पिता चन्द्रप्रकाश निगम भाजपा नेता हैं। हाईस्कूल परीक्षा में जेल में बंद कल 115 में से 91 अभ्यर्थी शामिल हुए। उसमें से 89 ने परीक्षा उत्तीर्ण की हैं।

माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने प्रयागराज स्थित मुख्यालय में रिजल्ट घोषणा की। सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने कहा कि 12 दिन में मूल्यांकन हुआ है और 19 दिन में रिजल्ट दिया जा रहा है। हाई स्कूल का रिजल्ट 89.55% रहा है और इंटरमीडिएट का 82.60% है। 55 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।
ये अन्य छात्र भी रहे टॉपर
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट में दूसरे स्थान पर छह बच्चे हैं। जिनमें, बागपत के विष्णु चौधरी, अमरोहा की काजल सिंह, सीतापुर के राज वर्मा और कशिश मौर्य, सिद्धार्थ नगर के चार्ली गुप्ता, देवरिया के सुजाता पाण्डेय हैं, जिन्होंने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट का 82.60% है। 25 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। 24 लाख से ज्यादा बच्चों ने परीक्षा दी। 77.78 फीसदी लड़के और 88.42 फीसदी लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं। यूपी बोर्ड की 12 की परीक्षाएं 22 फरवरी से प्रारंभ हुई थी। जो कि 4 मार्च को समाप्त हुई। परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य 16 मार्च से प्रारंभ होकर 31 मार्च को पूरा हुआ था। परीक्षाओं के संचालन और मूल्यांकन को लेकर इस बार यूपी बोर्ड ने खास सख्ती बरती थी।
यूपी बोर्ड के परिणाम में लड़कियां लड़कों से आगे
हाईस्कूल के नतीजों में सिर्फ पहली, दूसरी और तीसरी रैंक की बात करें तो तीनों शीर्ष स्थान पर कुल छह बच्चे हैं। इनमें पांच लड़कियां हैं और सिर्फ एक लड़का है। वहीं, इंटरमीडिएट की बात करें तो शीर्ष तीन रैंक में 12 बच्चे हैं। इनमें सिर्फ चार लड़के हैं और आठ लड़कियां हैं।

