जाने कब होगा चुनाव? रैली, रोड शो और पदयात्रा पर लगी रोक

उत्तर प्रदेश में आखिरकार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। प्रदेश में इस बार सात चरणों में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी। गाजीपुर (Ghazipur voting date 2022) गाजीपुर में कुल 7 विधानसभा है। इसमें गाजीपुर सदर, सैदपुर, जखनियां, मुहम्मदाबाद, जहूराबाद, जंगीपुर, और जमानिया विधानसभा सीट है। गाजीपुर जिले की विधानसभा सीटों पर अंतिम चरण में 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। शनिवार को चुनाव आयोग ने 3:30 बजे प्रेस वार्ता कर उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई, आचार संहिता लागू होते ही हर तरफ प्रशासन की तरफ से और राजनीतिक दलों के बैनर और होर्डिंग हटाए जाने लगे।

उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण, 14 फरवरी को दूसरे, 20 फरवरी को तीसरे, 23 फरवरी को चौथे, 27 फरवरी पांचवें, 3 मार्च को छठे और 7 मार्च को सातवें दौर का मतदान होगा।

प्रेस वार्ता के दौरान चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि डिजिटल, वर्चुअल तरीके से चुनाव प्रचार करें चुनाव पार्टियां। 15 जनवरी तक किसी तरह की रैली, रोड शो और पदयात्रा नहीं होगी। नुक्कड़ सभा, बाइक रैली पर भी रोक। कैंपेन में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी। घर-घर जाकर पांच लोगों को प्रचार करने की अनुमति। जीत के बाद विजय जुलूस पर रोक रहेगी।

यहां देखें किस चरण में आएगा आपका विधानसभा:


Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading