बैंक मित्र शाखाओं का हुआ निरीक्षण

गाज़ीपुर। शनिवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया वाराणसी अंचल के क्षेत्र महाप्रबंधक विकास कुमार का आगमन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया गाजीपुर क्षेत्रीय हुआ। गाजीपुर महुआबाग स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्र प्रमुख के पी सिंह एवं उप क्षेत्र प्रमुख श्री अरशद इश्तियाक द्वारा पुष्प गुच्छ देकर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

क्षेत्रीय कार्यालय में कॉरपोरेट प्रार्थना के उपरांत क्षेत्र प्रमुख द्वारा सभागार में स्वागत भाषण दिया गया एवं क्षेत्र की उपलब्धियों के बारे में महाप्रबंधक को अवगत कराया। तत्पश्चात, तीन बैंक मित्र प्वाइंट जो ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकों की सेवाओं को उपलब्ध कराने में ग्राहक एवं बैंक के बीच कड़ी का कार्य को बेहतर बनाने एवं जंगीपुर शाखा का निरीक्षण क्षेत्र महाप्रबंधक द्वारा किया गया तथा यह विश्वास दिलाया कि यूनियन बैंक अग्रणी बैंक होने के नाते उच्च ग्राहक सेवा जन-जन तक पहुंचने को प्रतिबद्ध है। अपराह्न में महाप्रबंधक द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय गाजीपुर के सभागार में चयनित शाखा प्रमुखों के साथ समीक्षा बैठक की गई जिसमें पिछले तिमाही के लक्ष्य एवं उपलब्धियों पर शाखावार समीक्षा की गई एवं संतोष व्यक्त किया।

बैंक मित्र शाखाओं का निरीक्षण करते यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारीगण

समीक्षा के दौरान क्षेत्र महाप्रबंधक ने शाखाओं को अपने लक्ष्य प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया एवं कहा की गांवों के विकास से ही बैंक का तरक्की संभव है। उन्होंने शाखाओं को निर्देशित किया की वे ग्राहक के खाते में आधार एवं मोबाइल नंबर अपडेशन के साथ सभी खाते में नॉमिनी होना सुनिश्चित करें, मुद्रा लोन एवं एमएसएमई लोन को जरूरतमंदों तक उपलब्ध कराएं ताकि देश के आर्थिक विकास को गति मिल सके। इसके अलावा पिछले तिमाही में लक्ष्य को प्राप्त करने वाले शाखाओं को महाप्रबंधक द्वारा सम्मानित भी किया गया एवं यह भी कहा की हम चाहते है की क्षेत्र के सभी शाखाओं को भी लक्ष्य प्राप्ति का सम्मान मिले।

क्षेत्र महाप्रबंधक ने अपने उद्यबोधन में कहा की पूर्वांचल में व्यापार बढ़ाने हेतु बहुत संभावनाएं है। सभी शाखाएं अपने अपने कार्य क्षेत्र में उदारता दिखाएं, संभावनाएं तलाशें एवं अधिक से अधिक ऋण का लाभ जरूरतमंद ग्राहकों को दें। यह अधिक से अधिक ऋण वितरण निश्चित ही आम जनता के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में मदद करेगा एवं बैंक भी लाभान्वित होगा।

दिनांक 11 अगस्त को बैंकों द्वारा बृहद ऋण मेला का आयोजन किया गया है इस वृहद ऋण मेला के सफल आयोजन हेतु उन्होंने सभी का मार्गदर्शन किया एवं शाखाओं को निर्देशित किया की शाखा प्रबंधक ऋण वितरण हेतु कार्य योजना बना लें एवं आवंटित लक्ष्य को जरूर पूर्ण करें। अग्रणी जिला प्रबंधक सुरजकांत द्वारा जिले के आर्थिक गतिविधियों को गति देने संबंधित विभिन्न पहलुओं पर भी महाप्रबंधक के साथ चर्चा की गई। महाप्रबंधक के गाजीपुर आगमन के इस सफल कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यालय के सभी अधिकारियों के साथ विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रबंधक ने भी भाग लिया।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading