संत कबीर नगर: गणेश विसर्जन के दौरान बवाल, SP सांसद लक्ष्मीकांत के वाहन में तोड़फोड़
संतकबीरनगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान शुक्रवार रात सपा सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद की गाड़ी में भीड़ ने तोड़फोड़ कर दी। घटना बखिरा थाना क्षेत्र के अमरडोभा चौराहे की है। बताया गया कि भीड़ ने सांसद की गाड़ी को घेर लिया और उसका शीशा तोड़ दिया।…