गाज़ीपुर। गुरुवार की शाम नंदगंज से चौबेपुर जा रही कार को विपरीत दिशा से गलत साइड आ ही स्कूली बस ने जोरदार टक्कर मार दी। कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार चौबेपुर निवासी दो बहने निकिता 36 वर्ष और सरोज 32 वर्ष और दो बच्चे दिव्याशु 5 वर्ष एवं लकी 12 वर्ष घायल हो गए। कार का ड्राइवर अनिल कुमार की स्थिति नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टोल पर पैसा बचाने के चक्कर में बस कच्ची सड़क से होकर गाजीपुर वाराणसी हाइवे पर उल्टी दिशा में चढ़ गई और कार को टक्कर मार दिया। स्कूली बस के टकराते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई। देखिए पूरी रिपोर्ट #SunbeamSchool
Ghazipur में बड़ा हादसा! मासूमों से भरी स्कूल बस और कार में जोरदार टक्कर! हालत गंभीर!