Subrata Roy: सुब्रत रॉय की अंत्येष्टि आज, अंतिम दर्शन को उमड़े हजारों लोग

सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय की अंत्येष्टि बृहस्पतिवार को राजधानी के भैंसाकुंड में होगी। उनका शव बुधवार को मुंबई से लखनऊ लाया गया और अंतिम दर्शन के लिए सहारा शहर में रखा गया। रॉय के अंतिम दर्शन के लिए आम लोगों के साथ भारी संख्या में वीआईपी भी पहुंचे। लोगों को तांता देर रात तक लगा रहा।

मुंबई के एक अस्पताल में गत दिवस सुब्रत रॉय का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। चार्टर प्लेन के जरिये उनका पार्थिव शरीर लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाईअड्डे पर शाम 4.10 बजे लाया गया।

शव को परिजन काफिले के साथ गोमतीनगर स्थित सहारा शहर उनके आवास पर पहुंचे। यहां भारी सुरक्षा इंतजामों के बीच लोगों ने अंतिम दर्शन किए। अंत्येष्टि के लिए पार्थीव शरीर सहारा शहर से बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे से रवाना किया जाएगा।

बड़ी संख्या में सहारा शहर पहुंचे सहारा परिवार के कर्मचारी व अधिकारियों की आंखें रॉय के पार्थिव शरीर को देखते ही नम हो गईं। ये लोग उनसे जुड़ी यादें एक-दूसरे से साझा करते नजर आए।

सोशल मीडिया पर याद किए गए सहाराश्री

सहाराश्री सुब्रत रॉय के निधन के बाद सोशल मीडिया पर सभी वर्ग के लोगों ने उन्हें याद किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पर लिखा कि सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन अत्यंत दुखद है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिवारीजनों को यह अथाह दुख सहने की शक्ति दें।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि सहाराश्री का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावनात्मक क्षति है क्योंकि वह एक अति सफल व्यवसायी के साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदय वाले व्यक्ति भी थे जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की, उनका सहारा बने। सहारा शहर में अंतिम दर्शन करने पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सुब्रत रॉय का निधन बहुत पीड़ादायक है। उन्होंने अपने जीवन काल में प्रदेश में बहुत बड़ा कारोबार खड़ा किया। हम उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading