बिना मान्यता कोर्स चलाने पर श्री रामस्वरूप यूनिवर्सिटी के खिलाफ मुकदमा

बाराबंकी। श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। विश्वविद्यालय पर बिना मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम संचालित करने का आरोप है। अपर सचिव, राज्य उच्च शिक्षा ने नगर कोतवाली बाराबंकी में यह मुकदमा दर्ज कराया।

यह कार्रवाई आईजी और कमिश्नर की संयुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि विश्वविद्यालय कुछ पाठ्यक्रम बिना आवश्यक स्वीकृति और मान्यता के चला रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश दिए थे और 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई की गई।

एफआईआर में यह भी उल्लेख किया गया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग किया गया। यह बिंदु भी जांच रिपोर्ट में शामिल कर दर्ज किया गया। दिलचस्प तथ्य यह है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने आज ही बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) का एक पत्र प्रस्तुत किया था, जिसमें मान्यता संबंधी जानकारी दी गई थी। इसके बावजूद देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

इस पूरे मामले ने जिले के शैक्षिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। विश्वविद्यालय के खिलाफ हुई कार्रवाई को सख्ती का संदेश माना जा रहा है। सरकार ने साफ किया है कि बिना मान्यता प्राप्त कोर्स संचालित करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है और विश्वविद्यालय प्रशासन से जवाब तलब किया जा सकता है। वहीं, छात्रों और अभिभावकों में इस कार्रवाई को लेकर असमंजस और चिंता का माहौल है।

By Abhinendra

Journalist

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading