October 13, 2026

सीएम योगी ने अयोध्या राजसदन पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

0
WhatsApp Image 2025-09-03 at 20.52.25_35d096df

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या राजसदन पहुंचे और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य एवं अयोध्या राज परिवार के मुखिया राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत राजा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।

सीएम योगी ने कहा कि राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का निधन केवल अयोध्या ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने जीवन भर रामलला और राम मंदिर आंदोलन के लिए योगदान दिया। उनका व्यक्तित्व धर्म, संस्कृति और परंपरा का अद्वितीय संगम था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य व्यक्तियों का समूह, शोक के माहौल में त्रयोदशी संस्कार समारोह में उपस्थित।

त्रयोदशी संस्कार में बड़ी संख्या में संत-महंत, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित रहे। राजसदन का वातावरण भावविह्वल हो उठा। सभी ने राजा साहब के आदर्शों और योगदान को याद करते हुए श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। राजा साहब लंबे समय से बीमार चल रहे थे और कुछ दिन पूर्व उनका निधन हो गया था। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। लगातार नागरिक और राजपरिवार से जुड़े लोग राजसदन पहुंचकर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री का यह दौरा श्रद्धांजलि के साथ-साथ अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत और राज परिवार के योगदान के प्रति सम्मान का संदेश भी रहा। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, अमित सिंह चौहान, रामचंद्र यादव, अभय सिंह, चंद्रभानु पासवान, बीजेपी जिलाध्यक्ष संजीव सिंह और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

You may have missed

Discover more from ABT

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading