गाजीपुर: मार्केट से लौट रहे किन्नर को मारी गोली, हालत गंभीर

गाजीपुर। नंदगंज थानाक्षेत्र के बरहपुर बाजार में सरेशाम गोली चलने से अफरा तफरी मच गई। अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने किन्नर को गोली मारी और फरार हो गए। फिलहाल किन्नर को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। गोली किन्नर के बाएं कंधे पर लगी है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी से किन्नर को गम्भीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर किया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार किन्नर का पहले बाइक सवार बदमाशों से कहासुनी हुई जिसके बाद उसे गोली मारी गई। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मार्केट करने निकली थी गंगा किन्नर

जानकारी के अनुसार बरहपुर की रहने वाली गंगा किन्नर उर्फ़ हर्ष उपाध्याय (24) शाम में मार्केट से सामान लेने निकला था। इसी बीच प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो लोग बाइक से आये और किन्नर को साथ चलने के लिए कहने लगे। किन्नर ने मना किया तो उसमे से एक ने उसे गोली मार दी और वहां से फरार हो गए। गोली से घायल किन्नर जमीन पर गिरकर दर्द से तड़पने लगा जिसपर स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading