ठंड में गरीबों के सहारा बने संजय, वितरित किया कंबल…

रिपोर्ट: हसीन अंसारी

गाजीपुर। शुक्रवार को इस ठंड को देखते हुए समाजसेवी एवं पूर्व सभासद संजय सिंह ने अपने राजेन्द्र नगर स्थित आवास पर 500 लोगों में कंबल का वितरण किया, जिसमे दिव्यांग और विधवा महिलाए मुख्य रूप से उपस्थित रहीं वहीं साथ में गरीब असहायों में भी कम्बल का वितरण किया गया। कम्बल वितरण से पहले दिव्यांग , विधवा महिलाएं और गरीब लोगों को चुरा मटर और तसमई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया।

समाजसेवी संजय सिंह ने बताया कि कम्बल वितरित का कार्य हर वर्ष किया जाता है साथ मे यह भी प्रयास किया जाता है कि कोई भी व्यक्ति जो इस लायक है वह कम्बल पाने से वंचित न रह जाए साथ में श्री सिंह ने यह भी कहा कि कम्बल पाकर किसी का दिन नही कटेगा पर इस ठंड से उसको कुछ राहत जरूर मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इस तरह का कार्य करने पर जिस तरह से उनके चेहरे पर जो खुशी झलकती है उससे मेरे दिल को बहुत सुकून मिलता है।मैं हर समाजसेवी से यही अपील करता हूं कि आप भी अपने आस पास के दिव्यांग और गरीब लोगों में जाकर ज्यादा नहीं तो एक ही सही उनके बीच ठंड में कम्बल जरूर पहुंचाएं ताकि उनको इस ठंड से कुछ राहत मिल सके।

संजय सिंह, पूर्व सभासद

इस कम्बल वितरण समारोह में मुख्य रूप से शैलेंद्र सिंह, श्वेताभ सिंह, विनोद शर्मा,मोहित श्रीवास्तव, प्रांशु राय, विवेक कुमार सिंह शम्मी, संजीव सिंह बॉबी, मिंटू राय, राजन आर्य, धर्मेन्द्र आर्य, संतोष चौधरी, मनोज सिंह, रमाकांत द्रिवेदी, लल्लन सिंह, वीरेंद्र सिंह कुश, मिथिलेश सिंह, शिवराम चौधरी, सुजीत कुमार, बिन्नी पाण्डेय बिहारी यादव, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading