18वीं लोकसभा में चर्चा के दौरान विपक्ष ने अपनी कमर कस ली है, जिसका नतीजा है की संसद में हर मुद्दे को लेकर तीखी बहस हो रही है. अब इस बीच मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की जाति पूछ ली। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिनकी जाति का पता नहीं वो जाति जनगणना की बात करते हैं। अनुराग ठाकुर के इस बयान से विपक्षी सांसद बेहद नाराज होकर हंगामा करने लगे।
राहुल गांधी ने इसके जवाब में कहा कि जो भी इस देश में दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों की बात करता है उसे गाली खानी पड़ती है। मैं ये गालियां खुशी से खाऊंगा. महाभारत की बात हुई तो महाभारत में अर्जुन को मछली की आंख दिख रही थी, मुझे भी मछली की आंख दिख रही है। जाति जनगणना हम करा कर रहेंगे। अनुराग ठाकुर ने मुझे गाली दी है। मेरी बेइज्जती की है, लेकिन में उनसे माफी की मांग नहीं करता हूं। मैं लड़ाई लड़ रहा हूं और मुझे उनसे माफी की कोई जरूरत नहीं है।
पूरे मामले पर अखिलेश यादव ने राहुल गांधी की तरफ से कमान संभालते हुए सीधे शब्दों में कहा कि आप जाति नहीं पूछ सकते हैं। वहीं, अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्व मंत्री हैं, बड़े दल के नेता हैं। शकुनी, दुर्योधन तक ये ले आए, लेकिन आप जाति कैसे पूछ सकते हैं। जाति नहीं पूछ सकते हैं।

