पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव, सिद्दू बने अध्यक्ष

ब्यूरो डेस्क।

पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश प्रधान बनाने की घोषणा कर दी गई है। चार कार्यकारी अध्‍यक्ष भी बनाए गए हैं। कार्यकारी अध्‍यक्ष संगत सिंह गिलजियां, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा होंगे। कांग्रेस हाईकमान की ओर से अभी थोड़ी देर पहले इसकी घोषणा की गई है। पवन गोयल प्लानिंग बोर्ड, फरीदकोट के चेयरमैन हैं। वह पुराने कांग्रेसी हैं। डैनी विधायक व दलित नेता हैं। कुलजीत सिंह नागरा अभी सिक्किम, नगालैंड और त्रिपुरा के कांग्रेस प्रभारी हैं।

  • – नवजोत सिंह सिद्धू – पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष।
  • – संगत सिंह गिलजियां – कार्यकारी अध्‍यक्ष।
  • – सुखजिंदर सिंह डैनी- कार्यकारी अध्‍यक्ष।
  • – पवन गाेयल – कार्यकारी अध्‍यक्ष।
  • – कुलजीत सिंह नागरा- कार्यकारी अध्‍यक्ष।

कांग्रेस के राष्‍ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से देर रात इस संबंध में पत्र जारी किया गया। पत्र में कहा गया है पार्टी की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ने नवजोत सिंह सिद्धू को तुरंत प्रभाव से पंजाब कांग्रेस का अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया है। राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ने पंजाब कांग्रेस के चार कार्यकारी अध्‍यक्षों को भी नियुक्‍त किया है। पार्टी पंजाब कांग्रेस के निवर्तमान अध्‍यक्ष सुनील जाखड़ की सेवाओं की भी सराहना करती है। इसके साथ ही कुलजीत सिंह नागरा को सिक्किम, नगालैंड और त्रिपुरा के कांग्रेस प्रभारी पद से भी मुक्‍त किया जाता है।

नवजोत सिंह सिद्धू बने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading