Report: Haseen Ansari
गाजीपुर | जिलाधिकारी के निर्देश पर दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एसडीएम के नेेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभियान चलाकर बुधवार को अवैध रूप से संचालित दो निजी अस्पतालों को सील कि या। जबकि दो निजी चिकित्सकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिया।

खबर के अनुसार शादीभादी में अवैध रूप से संचालित लीलावती अस्पताल को एसडीएम सैदपुर ओमप्रकाश गुप्ता और चिकित्सा अधीक्षक सैदपुर संजीव सिंह ने सील कर दिया। साथ ही वहां पर भर्ती चार मरीजों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। इधर टीम को देख अस्पताल पर तैनात चिकित्सक एवं अन्य कर्मचारी फरार हो गए।
जानकारी ने अनुसार सैदपुर एसडीएम ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि चिकित्सालय में डॉक्टर नहीं रहने की शिकायत मिली थी। बीते चार जुलाई को यहां जच्चा बच्चा दोनों की मौत हो चुकी थी, जिसकी शिकायत मृतका के पति ने थाने में दर्ज कराई थी। वहीं मेडिकल स्टोर की जांच में स्टोर संचालक कोई भी पंजीयन संबंधी कागजात नहीं दिखा पाया। ऐसे में मेडिकल स्टोर भी बंद कर दिया गया।
वहीँ ख़बरों के अनुसार सेवराई एसडीएम राजेश प्रसाद ने जेएस चिल्ड्रन पाली क्लीनिक को सीज कर दिया। एसडीएम ने बताया कि इस अस्पताल के चिकित्सक डा. राजकुमार एवं शिवम अस्पताल के चिकित्सक डा. रविंद्र कुमार पर मरीजों को भर्ती कर अस्पताल से गायब होने का थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए सीएचसी प्रभारी डा. धनंजय आनंद को निर्देशित किया गया है। वहीं तथागत अस्पताल एवं सर्जिकल सेंटर पर भी छापा मारा गया, लेकिन वहां एक भी मरीज भर्ती नहीं मिला। कुछ और अस्पतालों के खिलाफ अभी अभियान चलाया जाएगा।

