पीएम मोदी का कोरोना पर सख्त निर्देश "करो पालन नहीं तो होगी कार्यवाही"
ब्यूरो डेस्क। केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि वह कोरोना वायरस (Coronavirus) बंद को कड़ाई से लागू करें और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें. आपको बता दें कि देश के 80 जिलों में पूरी तरह से लॉकडाउन और यात्री रेल सेवा, बस सेवाओं को बंद करने के एक दिन बाद यह आदेश जारी किया गया है. कोरोनावायरस के खतरे के बीच लोगों की लापरवाही देख पीएम मोदी ने एक बार फिर अपील की है कि लोग सतर्कता बरतें.
उन्होंने ट्विटर पर कहा,’ लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं. कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें. राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वो नियमों और कानूनों का पालन करवाएं’.