पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, “एम्स में कोविड-19 वैक्सीन का पहला डोज लिया. हमारे डॉक्टर्स और वैज्ञानिकों ने कम समय में कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने में शानदार काम किया. मैं उन सबसे वैक्सीन लगवाने की अपील करता हूं, जो योग्य हैं. आएं, भारत को कोविड-19 से मुक्त करें.”#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स में भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का पहला टीका लगवाया। #COVIDVaccine pic.twitter.com/Xs1oGMxzAv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2021
पीएम मोदी ने लगवाया कोरोना का टीका…..
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सोमवार सुबह AIIMS दिल्ली में कोरोना का टीका लगवाया. आज से देश भर में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू हो चुका है. वैक्सीन लगवाने के बाद पीएम मोदी ने अपील की है कि जो इस चरण में चुने गए लोग वैक्सीन जरूर लगवाएं. रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने भारत बायोटेक के टीके ‘कोवैक्सीन’ (CoVaxin) की पहली डोज ली है. पुडुचेरी की सिस्टर पी निवेदा ने पीएम मोदी को कोवैक्सीन की डोज लगाई.