मंगलवार को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के आदमपुर एयरबेस का अचानक दौरा किया, तो एक तस्वीर बाकी तस्वीरों से अलग थी। इसमें प्रधानमंत्री मोदी जवानों का अभिवादन स्वीकार रहे थे और ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ के नारे लगा रहे थे, तब तस्वीर में पीछे एक मिग-29 लड़ाकू विमान और एक एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम साफ दिखाई दे रहा था। संदेश साफ था- इसने न केवल पाकिस्तान के इस दावे को खारिज किया कि उसने आदमपुर एयरबेस को नुकसान पहुंचाया और एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम को बर्बाद कर दिया। पीएम मोदी ने यह भी संदेश दिश कि सरकार और पूरा देश अपने सशस्त्र बलों के साथ मजबूती से खड़ी है। देखिए वीडियो:

