पीजी कालेज गाजीपुर में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन

गाज़ीपुर| स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी इकाइयों का प्राचार्य प्रो० राघवेंद्र कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में चल रहे सप्त दिवसीय विशेष शिविर का आज दिनांक 9 मार्च 2024 को समापन हुआl इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० डॉ राघवेंद्र कुमार पाण्डेय ने कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के प्रतिमा चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया। मुख्य नियंता प्रोफ. डॉ. एस. डी. सिंह परिहार और शिक्षक संघ अध्यक्ष एसोसिएट प्रोफ. डॉ. राम दुलारे ने भी माँ सरस्वती के प्रतिमा चित्र पर माल्यार्पण कियाl प्राचार्य जी, मुख्य नियंता एवं शिक्षक संघ अध्यक्ष का स्वागत एवं माल्यार्पण वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा॰ शिव शंकर यादव, डॉ. रुचि मूर्ति सिंह, डा॰ त्रिनाथ मिश्र एवं श्री धर्मेंद्र द्वारा किया गया| स्वयं सेविकाओं द्वारा स्वागत गीत एवं एन एस एस गीत प्रस्तुत किया गयाl वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा॰ शिव शंकर यादव ने सप्त दिवसीय विशेष शिविर पर संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत किया| आदरणीय प्राचार्य द्वारा प्रतियोगिता में भाग लिये समस्त स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकओं को सम्मानित भी किया गया। आदरणीय प्राचार्य जी ने स्वयं सेवकों एवं स्वयं सेविकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवकों के व्यक्तित्व विकास का एक सशक्त माध्यम है जिससे वह अपने जीवन में आने वाली कठिनाइयों का दृढ़ होकर मुकाबला कर सकता हैl आदरणीय मुख्य नियंता प्रोफ. डॉ. एस. डी. सिंह परिहार ने कहा कि स्वयं सेवकों ने अनुशासित एवं संयमित रहते हुए इस शिविर को सम्पादित की इसकी हमें खुशी है। उन्होंने अपने उदबोधन से स्वयं सेवकों एवं सेविकाओं को लाभान्वित कियाl उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के लोगो के अर्थ को विस्तार से बताते हुए कहा कि लोगो का लाल एवं नीला रंग स्वयं सेवकों को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक गतिविधियों के लिए सक्रिय और ऊर्जावान होने के लिए प्रेरित करता है लोगो का पहिया निर्माण, संरक्षण के चक्र का प्रतिनिधित्व करता है साथ ही साथ राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवकों को समाज से जोड़ता है। शिक्षक संघ अध्यक्ष एसोसिएट प्रोफ. डॉ. राम दुलारे ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि निस्वार्थ भाव से अपने कर्म करना ही राष्ट्र प्रेम हैl इस अवसर पर पूजा सिंह, अंजली सिंह और सत्यम कुमार ने सप्त दिवसीय शिविर के अपने अनुभव को भी व्यक्त कियाl वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी एस. एस. यादव ने कार्यक्रम का कुशल संचालन कियाl कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी डा॰ रुचि मूर्ति सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया| इस अवसर पर सहायक कर्मचारी श्री राम प्रवेश एवं श्री नीरज सिंह भी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading