जंग का दिखने लगा असर, पाकिस्तान में 321 रुपये प्रति लीटर पहुंचे पेट्रोल के दाम

पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें 55 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर तक बढ़ाई गई हैं। इसके बाद पाकिस्तान में पेट्रोल अब 335.86 रुपए प्रति लीटर और डीजल 321.17 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। सरकार का कहना है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अमेरिका-इजराइल-ईरान जंग के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई, जिसके चलते यह कदम उठाना पड़ा।

पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़:
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की खबर मिलते ही पाकिस्तान के बड़े शहरों जैसे लाहौर और कराची में पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिली। लोग घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। नागरिकों में डर है कि आने वाले दिनों में तेल की कमी न हो जाए और ईंधन संकट पैदा हो।

जमाखोरी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश:
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पेट्रोल की कमी और जमाखोरी की अफवाहों के बीच सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जो भी लोग पेट्रोल का स्टॉक छिपाकर रखेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने स्पष्ट किया कि देश में पर्याप्त ईंधन भंडार मौजूद है और आम नागरिकों को परेशानी नहीं होगी।

मिडिल ईस्ट संकट का असर:
पाकिस्तान सरकार ने बताया कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण यह कदम उठाना पड़ा। सरकार का कहना है कि सप्लाई चेन प्रभावित हो सकती है, इसलिए पहले से तैयारी जरूरी है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने मौजूदा पेट्रोल रिजर्व को लंबे समय तक बनाए रखने की योजना बनाई है।

भारत में भी गैस सिलेंडर महंगा:
भारत में केंद्र सरकार ने 7 मार्च से घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर में 60 रुपए की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में 14.2 किलो का सिलेंडर अब 913 रुपए का मिलेगा। वहीं 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1883 रुपए हो गई है। गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने सभी रिफाइनरी कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया है। इंडियन ऑयल (IOC), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) को प्रोपेन और ब्यूटेन की सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी:
ईरान से जुड़े बयान के बाद वैश्विक ऊर्जा बाजार में हलचल मची है। ट्रम्प ने ईरान से ‘बिना शर्त सरेंडर’ की मांग की, जिससे कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ीं। शुक्रवार को क्रूड ऑयल WTI फ्यूचर्स 12.2% की बढ़त के साथ 90.90 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

भारत को रूस से तेल खरीदने की छूट:
भारत में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के संकट को कम करने के लिए अमेरिका ने भारतीय रिफाइनरियों को रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए 30 दिन का विशेष लाइसेंस दिया है। यह लाइसेंस 3 अप्रैल तक वैध रहेगा। इस कदम से भारत को ईंधन संकट से बचने में मदद मिलेगी।



#Tag: #Pakistan, #PetrolPrice, #DieselPrice, #FuelCrisis, #MiddleEastConflict, #India, #LPG, #EnergyMarket


Disclaimer:
यह खबर स्थानीय संवादाता/मीडिया प्लेटफार्म या अन्य द्वारा प्राप्त की गई सूचना पर आधारित है। यदि कोई आपत्ति है या खबर से संबंधित कोई सूचना देने या अपना पक्ष रखने के लिए हमें ईमेल करें: apnabharattimes@gmail.com

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading