ओपी राजभर ने सपा सांसद के घर पर हुए हमले की निंदा, राणा सांगा पर दिया था बयान…

गाजीपुर | योगी सरकार के 8 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय मेले के आखिरी दिन कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम में कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। वहीँ मीडिया से बातचीत में राजभर ने कहा कि प्रदेश में पिछले 8 सालों में न कोई दंगा हुआ और न ही कर्फ्यू लगा। उन्होंने अखिलेश यादव के कन्नौज और गौशाला पर दिए बयान का जवाब देते हुए कहा कि वे आरक्षण बंटवारे पर बात नहीं करते। राजभर ने कहा कि सपा पीडीए का नारा देती है, लेकिन पिछड़ों का हक छीन रही है।

राणा सांगा और सांसद रामजी लाल सुमन विवाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारें नफरत की राजनीति करती हैं। जबकि एनडीए की सरकार भाईचारे की बात करती है। उन्होंने कहा कि सरकार का काम रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा और दवाई उपलब्ध कराना है। वहीँ मुस्लिमों को ईदी किट वितरण पर राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सबका साथ-सबका विकास की बात करते हैं और यह भाईचारे का प्रतीक है। कार्यक्रम में जखनिया विधायक बेदी राम और जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह भी मौजूद रहीं।

विडियो देखें:

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading