Raja-Sonam Raghuvanshi Case का नया विडियो: बांग्लादेश सीमा पर पर्यटकों की हत्या! मानव तस्करी या फिर…

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम शादी के कुछ दिन बाद 20 मई को मेघालय के शिलांग हनीमून मानाने गये थे, 22 मई का एक CCTV फुटेज सामने आता है। वीडियो में दोनों एक मोपेड से होटल पहुंचते नजर आ रहे हैं। CCTV फुटेज में राजा और सोनम होटल के बाहर करीब 4 मिनट 53 सेकंड तक नजर आए। सोनम ने जैकेट उतारा। फिर दोनों होटल के अंदर आए और स्टाफ से बात की। इसके बाद सामान रखकर फिर होटल के बाहर चले गए। फुटेज में सोनम ने लाल और नीले रंग की जैकेट पहन रखी है और सफ़ेद रंग का शर्त पहना हुआ है। लेकिन इस फुटेज की चर्चा यहाँ क्यों हो रही है इसको समझने के लिए आपको पूरी कहानी समझनी होगी।

Document

Seen:

…………………………………………………

मेघालय, भारत के पूर्वोत्तर में स्थित एक राज्य है। यह उत्तर में असम से, दक्षिण में बांग्लादेश से और पश्चिम में भी बांग्लादेश से घिरा हुआ है। यह एक पहाड़ी इलाका है, जिसमें मुख्य रूप से पठार और छोटी-छोटी पहाड़ियों का क्षेत्र है। बांग्लादेश के अपराधी सेंध लगाकर बैठे रहते हैं कि भारत में घुसपैठ कैसे करें? मेघालय से बांग्लादेश और बांग्लादेश से मेघालय आना जाना उतना कठिन भी नहीं, कई विकल्प है, सड़क है, पहाड़ है, नदी है, ये सब हम नहीं कह रहे हैं, ये तो मीडिया रिपोर्ट्स कह रही है।

21 अप्रैल 2025 को द हिन्दू की वेबसाइट पर एक ख़बर प्रकाशित हुई कि मेघालय के नोंगपोह कस्बे में बीते 14 फरवरी को एक नाबालिग सहित पांच बांग्लादेशी नागरिकों की हिरासत से मुंबई स्थित मानव तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ है। मेघालय के री-भोई जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिकों के अवैध प्रवेश को सुगम बनाने के अलावा, नेटवर्क के सदस्य आधार और स्थायी खाता संख्या (पैन) कार्ड सहित जाली दस्तावेज बनाने और बैंकिंग धोखाधड़ी में भी संलिप्त थे।अधिकारियों ने बताया कि पांचों बांग्लादेश वापस जा रहे थे, तभी उन्हें री-भोई जिले के मुख्यालय नोंगपोह में एक चेकपॉइंट पर पकड़ा गया। यह गुवाहाटी और शिलांग के बीच में स्थित है। वे पिछले कुछ महीनों में जिले में पकड़े गए 20 से अधिक बांग्लादेशी नागरिकों में से थे।

मेघालय और बांग्लादेश की पहाड़ियों में कई कहानियां हैं जो मानवता को शर्मसार करती हैं और वहां घाट रही घटनाओं ने सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहां के खुबसूरत पहाड़ खून के धब्बों से लाल है, आंसू आँखों से नहीं आसमान से बरसते हैं। 24 मई को शिलांग से सोहरा जाने वाली सड़क के किनारे एक कैफे में लावारिस हालत में एक स्कूटी बरामद हुई, ये जगह दुनिया के सबसे अधिक बारिश वाली जगहों में से एक है, जो चेरापूंजी के नाम से लोकप्रिय है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिस इलाके में स्कूटी मिली वहां अपराधियों का खौफ़ रहता है, 27 मई शाम को पुलिस सर्चिग के दौरान 2 बैग पहाड़ी इलाके में मिले। यह बैग बाइक से कुछ दूरी पर खाई में पड़े थे। तेज बारिश के कारण कई बार सचिंग रोकनी पड़ी। लेकिन फिर सबके होश उड़ गये, 2 जून को एक शव गहरी खाई में मिला। 3 जून को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शख्स की हत्या पेड़ काटने वाले हथियार से होने की पुष्टि हुई। ये शव सोनम के पती राजा रघुवंशी का था, शव की हालत ख़राब हो चुकी थी, जिसकी पहचान शरीर पर बने टैटू से की गयी। ये इलाका संदिग्ध है और बांग्लादेश की सीमा भी दूर नहीं है।

राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी की एक तस्वीर, जिसमें दूल्हा सफेद रंग के पारंपरिक कपड़े पहन रखा है और दुल्हन लाल रंग के भव्य लहंगे और आभूषण से सजी हुई है।

राजा और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। वे 20 मई को हनीमून के लिए रवाना हुए थे। दंपती इंदौर से बेंगलुरु होते हुए गुवाहाटी पहुंचे, जहां मां कामाख्या के दर्शन करने के बाद 23 मई को मेघालय के शिलांग रवाना हुए। शुरुआत में परिवार की दोनों से बात होती रही, फिर संपर्क टूट गया। राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी को पहले लगा कि नेटवर्क का इश्यू होगा, लेकिन 24 मई से दोनों के मोबाइल बंद हो गए तो चिंता होने लगी। कई प्रयासों के बाद जब कोई संपर्क नहीं हो सका तो सोनम के भाई गोविंद और राजा के भाई विपिन इमरजेंसी फ्लाइट से शिलांग पहुंचे। इसके बाद वे सर्चिंग टीम के साथ जुड़े।

22 मई को राजा और सोनम सोहरा की यात्रा के लिए निकले। शिलांग में सागर सेन सामल से 4 दिन के लिए बाइक किराए पर ली। शाम को दंपती ने मावलखैत गांव में घूमा। गाइड की मदद से नोंग्रियाट गांव में डबल डेकर पुल की ओर बढ़े। 23 मई को गांव के मुखिया ने पुलिस को सूचना दी कि गोल्डन पाइंस ढाबा के पास चाबी लगी लावारिस बाइक खड़ी है। 24 मई को दंपती का परिवार से संपर्क टूट गया। परिजन ने गूगल सर्च कर एक्टिवा रेंट पर देने वाले की जानकारी निकाली।

2 जून को राजा का शव बरामद हो गया, जिसकी हत्या पेड़ काटने वाले हथियार से की गयी थी, लेकिन सोनम का पता नहीं चल सका। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोहरा सिविल सब-डिवीजन के एसडीपीओ बाह पिनहुन सिएम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एसआरटी, एफईएस, विशेष जांच दल (एसआईटी) के साथ सर्चिंग की। पुलिस ने 4 जून बुधवार की सुबह एक जैकेट बरामद की। हालांकि अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि जैकेट सोनम की है या नहीं। राजा के परिवार ने भी कहा है कि जो जैकेट मिली है वो सोनम की नहीं है।

एक महिला काले कपड़े को हटाते हुए, घास में खोजबीन कर रही है, पृष्ठभूमि में पहाड़ी क्षेत्र है।

लेकिन नए CCTV फुटेज में कहानी कुछ और थी, जिसकी चर्चा हमने खबर की शुरुआत में की, 22 मई का एक CCTV फुटेज सामने आता है। वीडियो में दोनों एक मोपेड से होटल पहुंचते नजर आ रहे हैं। CCTV फुटेज में राजा और सोनम होटल के बाहर करीब 4 मिनट 53 सेकंड तक नजर आए। सोनम ने जैकेट उतारा। फिर दोनों होटल के अंदर आए और स्टाफ से बात की। इसके बाद सामान रखकर फिर होटल के बाहर चले गए। फुटेज में सोनम ने लाल और नीले रंग की जैकेट पहन रखी है और सफ़ेद रंग का शर्त पहना हुआ है। 2 जून को राजा के शव से कुछ दूरी पर पुलिस को वैसा ही लाल और नीले रंग का जैकेट मिला था जिस पर खून के निशान थे। पुलिस इस फुटेज को महत्वपूर्ण सुराग मान रही है।

CCTV फुटेज में एक महिला एक मोपेड पर खड़ी है, उसके पास एक व्यक्ति बैठा है। महिला जैकेट पहन रखी है और सामान निकाल रही है।

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया, हमने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर CBI जांच की मांग की है। यह पत्र आयुक्त कार्यालय में जमा किया गया है। जिस तरह से मेघालय पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, उससे हमें न्याय की उम्मीद नहीं है। ​​​​​शिलांग में अब सोनम का भाई गोविंद रुका हुआ है। सोनम के पिता पैरालाइज्ड हैं। परिवार का मानना है कि सोनम सकुशल आ जाए बस इतना काफी है। वहां की स्थितियां अभी ठीक नहीं है।

लेकिन सवाल है कि क्या ये पहला मामला है? जवाब है नहीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय लोगों ने का कहना है कि पहले भी यहाँ से दंपत्ति लापता हो चुके हैं। केवल दम्पत्ति नहीं यहाँ तो विदेशी नागरिक का भी शव क्षत विक्षत हालत में मिल चुका है, 11 अप्रैल 2025 को खबर आई कि करीब एक पखवाड़े से लापता हंगरी के एक पर्यटक का क्षत-विक्षत शव मेघालय के पूर्व खासी हिल्स जिले के एक जंगल में पाया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पर्यटक की पहचान जोल्ट पुस्कास के रूप में हुई है। वह सोहरा शहर से 20 किलोमीटर दक्षिण में नोंग्रियाट स्थित प्रसिद्ध डबल डेकर रूट ब्रिज की ओर यात्रा पर था। उसका क्षत-विक्षत शव गुरुवार को रामदैत गांव के पास एक सुदूर वन क्षेत्र में मिला।पुस्कास ने 29 मार्च की सुबह शिलांग में एक होटल में ‘चेक-इन’ किया था और उसी दिन सुबह नौ बजे तक ‘चेक-आउट’ भी कर लिया था और एक स्थानीय टैक्सी से सोहरा की ओर रवाना हुए थे। टैक्सी ने कथित तौर पर पुस्कास को मावसाहेव गांव में उतार दिया, जहां से वह अकेले ही मावकावीर होते हुए नोंग्रियाट की ओर चल दिया। उसके साथ कोई ‘गाइड’ नहीं था।

बांग्लादेशियों का घुसपैठ, मानव तस्करी का आरोप और मेघालय में टूरिस्ट की हत्या, अब इन सबका क्या सम्बन्ध है ये तो नहीं पता, लेकिन कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने टूरिस्ट को ही निशाना बनाया था, वो भी केवल मर्दों को, जिसके बाद ऑपरेशन सिन्दूर के तहत आतंकवादी ठिकानो को तबाह किया गया। मेघालय में भी टूरिस्ट को निशाना बनाया जा रहा है, जो जाँच का विषय है लेकिन सवाल है कि ये इलाका बांग्लादेश के बॉर्डर से लगता है, जैसे कश्मीर पकिस्तान के सीमा से। ऑपरेशन सिन्दूर पर बांग्लादेश ने कहा था कि वह स्थिति पर नजर रख रहा है। स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए, बांग्लादेश ने दोनों देशों से संयम बरतने का आग्रह किया और तनाव को कम करने के लिए राजनयिक प्रयासों का आह्वान किया।

इधर पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव और बांग्लादेश में मौजूदा हालात को देखते हुए बॉर्डर इलाकों पर अलर्ट है। मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में रात का कर्फ्यू लगा दिया गया है। यह कर्फ्यू भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत लगाया गया है। यह कर्फ्यू अंतरराष्ट्रीय सीमा से 1 किलोमीटर के दायरे में लगाया गया है। फिलहाल यह आदेश दो महीने तक लागू किया गया है। पूर्वी खासी हिल्स के जिला मजिस्ट्रेट आरएम कुरबाह, IAS के जारी आदेश के अनुसार, रात का कर्फ्यू हर रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा। यह कर्फ्यू 8 मई 2025 से दो महीने तक लागू रहेगा। यानि अभी भी लागू है।

कर्फ्यू का उद्देश्य बांग्लादेश में अवैध रूप से प्रवेश करने या भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के इरादे से सीमा के पास लोगों की आवाजाही को रोकना है।सके अतिरिक्त, इस आदेश का उद्देश्य भारत-बांग्लादेश सीमा के आसपास मवेशियों, निषिद्ध वस्तुओं, सुपारी, पान के पत्ते, सूखी मछली, बीड़ी, सिगरेट और चाय की पत्तियों की तस्करी सहित अवैध और अवांछनीय गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading