गाजीपुर। आंदोखर गाँव में आज सहकारिता राज्यमंत्री डॉ संगीता बलवंत के नेतृत्व में सैकड़ों मुस्लिम तथा अनुसूचित जाति की महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम सोमवार को आंदोखर गाँव में रखा गया था जिसमें मुस्लिम महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता लेने के साथ ही भाजपा सरकार को प्रदेश व देश में पुनः लाने की बात कही। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए सदर विधायक व सहकारिता राज्यमंत्री डॉ संगीता बलवंत ने कहा कि प्रदेश की जनता पूज्य योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकार पुनः चाहती है और इसी क्रम में आज मुस्लिम माताओं बहनों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की यह इस बात को भी जाहिर करता है भाजपा पार्टी में सभी धर्म और जाति केलोगों को सम्मान मिलता है और सभी जाति धर्म और वर्ग के लोग भाजपा सरकार से संतुष्ट हैं और अपना सरकार पर विश्वास रखते हैं। भाजपा में शामिल हुए सभी माताओं बहनों का मैं स्वागत करती हूं और विश्वास दिलाती हूं की इन्होंने जिस विश्वास के साथ भाजपा पार्टी को ज्वाइन किया है वह विश्वास कभी टूटने नहीं पाएगा और प्रदेश पूज्य योगी जी के सरकार में दिन प्रतिदिन उन्नत करेगा।
वही कार्यक्रम की अध्यक्षता अंबिका सिंह ने किया जबकि कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमरनाथ बिंद,सोनू सिंह,नंदलाल सिंह, ओंकार सिंह, अनूप खरवार, रूपक तिवारी सहित आदि लोग शामिल रहे।