सिलबट्टे और धारदार हथियार से बेरहमी से कर दी गई महिलाओं की हत्या

गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) में शनिवार देर शाम एक घर में घुसकर दो महिलाओं की हत्या (Murder) कर दी गई. वारदात के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. इस आपराधिक घटना में तीन बच्चे भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल तीनों बच्चों को इलाजे के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है. सूचना पर आईजी प्रवीण कुमार और एसएसपी कलानिधि नैथानी मौके पर पहुंचे. अस्पताल में भर्ती एक बच्ची के बयान के आधार पर माना जा रहा है कि हत्यारे नजदीकी हैं. जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम जांच पड़ताल में जुट गई है.

घटना मसूरी थाना क्षेत्र की है. मूलरूप से वृंदावन मथुरा निवासी लोकमनी लंबे समय से चौपला बाजार में मंदिर के पास टिक्की का ठेला लगाते हैं. पुलिस का कहना है कि महेश की पत्नी डॉली (27) और तीन बच्चे गौरी (10), मीनाक्षी (7) व रुद्र (5), ट्यूटर अंशु (16) घर में मौजूद थी. पड़ोस में रहने वाली वंदना ने सबसे पहले घटना की जानकारी दी. वंदना ने बताया है कि वह पहले इसी घर में किरायेदार थी, लेकिन जब लोकमनी का परिवार पीले क्वार्टर से यहां पर शिफ्ट हो गया तो उन्होंने बराबर में ही किराये पर दूसरा घर ले लिया.

वंदना रात को जब घर से दूध लेने के लिए निकली तो उस वक्त बेटी अंशु महेश के बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रही थी लेकिन जब लौट कर आई तो घर में सन्नाटा था. आशंका होने पर उसने आवाज दी तो कोई जवाब नहीं आया. इस पर वंदना घर के अंदर पहुंची तो सामान बिखरा पड़ा था और तीनों बच्चों के साथ उनकी बेटी अंशु और डॉली खून से लथपथ थीं. गाजियाबाद के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया,”पहली नजर में अपराधी एक कारपेंटर जान पड़ता है जो इस घर में छह सालों से आता रहा है.

इस वारदात में 33 साल की डॉली और उनके यहां ट्यूशन पढ़ाने के लिए आई 17 साल की अंशु की मौत हो गई. अपराधियों ने काफी बर्बरता से हत्या को अंजाम दिया है. डॉली और अंशु पर सिलबट्टे और धारदार हथियार से वार किया गया है. पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद आशंका जाहिर की है कि मामला रंजिश का लग रहा है. एक व्यक्ति का नाम सामने आया है जिसकी जांच की जा रही है. हालांकि, पुलिस लूटपाट के एंगल से भी घटना की तहकीकात कर रही है.

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading