Mukhtar Ansari Case: सुप्रीम कोर्ट का सुरक्षित फैसला और पंजाब जेल में तीन लेयर की सुरक्षा?

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Suprema Court) ने यूपी के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को पंजाब की रोपड़ जिले से यूपी में ट्रांसफर करने वाली यूपी सरकार की अर्जी पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट अपने फैसले में तय करेगा कि मुख्तार को पंजाब के रोपड़ जिले से यूपी में ट्रांसफर किया जाए या नहीं. मुख्तार अंसारी ने यूपी में ट्रांसफर करने पर कहा कि उत्‍तर प्रदेश में उनकी जान को खतरा है. पंजाब सरकार की तरफ से पेश वकील दवे ने कहा कि पीजीआई चंडीगढ़, जो केंद्र सरकार के तहत आता है, ने कई बार मुख्तार की खराब तबीयत को लेकर रिपोर्ट दी है. इसके पर्याप्त साक्ष्य मौजूद है. पंजाब के लिए वह एक आरोपी है और कुछ नहीं जबकि एसजी तुषार मेहता ने जो आरोप लगाए हैं कि वो पूरी तरह से गलत हैं. राज्य सरकार द्वारा दर्ज FIR सही है. मुख्तार पंजाब सरकार के लिए एक अपराधी से ज्यादा कुछ नहीं.

Video यहां देखें:-

वहीं एक दैनिक समाचार पत्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित खबर के अनुसार पंजाब सरकार ने उत्तर प्रदेश के विधायक मुख्तार अंसारी की सुरक्षा बढ़ा दी है। रोपड़ जेल में मुख्तार को अब तीन सुरक्षा घेरे में रखा गया है। पहला घेरा जेल के बाहर तैनात क्विक रिएक्शन टीम का है। दूसरे घेरे में जेल के विशेष प्रशिक्षित सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। तीसरे घेरे के तहत जेल के कैदियों को मुख्तार के पास आने की इजाजत नहीं है। मुन्ना बजरंगी के प्रकरण से सबक लेते हुए जेल प्रशासन ने यह सुरक्षा बढ़ाई है। मुन्ना बजरंगी की उत्तर प्रदेश की बागपत जेल में हत्या कर दी गई थी।

क्विक रिएक्शन टीम में पंजाब पुलिस के 10 से अधिक जांबाज सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। टीम को निर्देश दिया गया है कि किसी भी तरह का खतरा होने पर तत्काल निर्णय लेकर कार्रवाई की जाए। बैरक में मुख्तार के साथ जेल के विशेष प्रशिक्षित कर्मचारियों को लगाया गया है, जो हर पल उस पर नजर रखते हैं। पंजाब पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, मुख्तार को कई बार धमकी मिल चुकी हैं। यही वजह है कि सुरक्षा के तीन घेरे बनाए गए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading