सुप्रीम का आदेश: अब मुख्तार अंसारी को लाया जाएगा यूपी

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब की रोपड़ जेल में बंद विधायक मुख्तार अंसारी को दो हफ्ते में उत्तर प्रदेश की जेल में शिफ्ट किया जाएगा. मुख्तार अंसारी के मुकदमे और उसकी कस्टडी ट्रांसफर की याचिका पर शुक्रवार को फैसला सुनाया. पंजाब सरकार की दलीलों से कोर्ट संतुष्ट नहीं था. पंजाब सरकार को झटका देते हुए कोर्ट ने मुख्तार को शिफ्ट करने का आदेश दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दो हफ्ते के अंदर मुख्तार को यूपी शिफ्ट किया जाए. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये विशेष कोर्ट तय करेगी कि अंसारी को इलाहाबाद या बांदा किस जेल में शिफ्ट किया जाए. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से यूपी की बांदा जेल में शिफ्ट किया जाएगा.

हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, मुख्तार अंसारी को बांदा जेल में ही शिफ्ट किया जाएगा. अंसारी को पूरी सुरक्षा के साथ यूपी की जेल लाया जाएगा. मुख्तार अंसारी जनवरी 2020 को बांदा जेल से रोपड़ जेल ले जाया गया था. रोपड़ में व्यापारी को फोन पर धमकी देने के मामले में वारंट पर मुख्तार अंसारी को लाया गया था.

आपको बता दें कि पिछले कई साल से मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश की जेल में शिफ्ट किए जाने की कवायद चल रही थी, लेकिन पंजाब का रोपड़ जेल प्रशासन मुख्तार की खराब सेहत का हवाला देता रहा है. इस मामले में यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई थी. यहां पर मुख्तार ने कहा कि यूपी में मुझे जान का खतरा है.

अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले में आगे क्या होता है।

Video देखें:

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading