आज का मौसम 30 जून: 17 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की स्पीड से चलेगी हवा, IMD अपडेट
देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है और मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। अगले दो दिनों के भीतर मानसून की उत्तरी सीमा सूरत (Surat), इंदौर (Indore), मंडला (Mandla), डाल्टनगंज (Daltonganj) और मोतिहारी (Motihari) से होकर गुजर रही है। वहीं, उत्तराखंड (Uttarakhand) के कुछ हिस्सों में भी मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। मौसम विभाग (India Meteorological Department-IMD) के अनुसार, 29 जून से 5 जुलाई के बीच कोंकण और गोवा (Konkan and Goa), मध्य महाराष्ट्र (Madhya Maharashtra) और मराठवाड़ा (Marathwada) के कई इलाकों में व्यापक वर्षा होने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में तेज आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ मौसम अधिक खराब हो सकता है। विभाग ने अगले 15 घंटे के भीतर 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है, जहां 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।
17 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट:
मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली (Delhi), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), बिहार (Bihar), राजस्थान (Rajasthan), हरियाणा (Haryana), पंजाब (Punjab), झारखंड (Jharkhand), हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh), उत्तराखंड (Uttarakhand), छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh), महाराष्ट्र (Maharashtra), जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir), पश्चिम बंगाल (West Bengal), तमिलनाडु (Tamil Nadu) और सिक्किम (Sikkim) समेत 17 राज्यों में बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है।
दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलेगा:
दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। हालांकि, मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अब राहत मिलने की संभावना है। 30 जून को हल्की बूंदाबांदी, धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही अगले पांच से छह दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना जताई गई है, जिससे बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है।
राजस्थान में कई जिलों में बारिश के आसार:
राजस्थान (Rajasthan) में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। 30 जून से 5 जुलाई के बीच राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है। कोटा (Kota) और उदयपुर (Udaipur) संभाग के कुछ क्षेत्रों में मध्यम से तेज वर्षा हो सकती है। वहीं जयपुर (Jaipur), भरतपुर (Bharatpur) और कोटा संभाग में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 3 से 5 जुलाई के बीच पूर्वी राजस्थान के अन्य हिस्सों में भी वर्षा गतिविधियों में बढ़ोतरी और कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है।
महाराष्ट्र में 5 जुलाई तक वर्षा का दौर:
महाराष्ट्र (Maharashtra) में 30 जून से 5 जुलाई तक रुक-रुककर बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 2 और 3 जुलाई को कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र तट के पास पूर्व-मध्य अरब सागर में सक्रिय ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के कारण राज्य में नमी बढ़ रही है, जिससे लगातार बारिश की स्थिति बनी हुई है और आने वाले दिनों में इसकी तीव्रता बढ़ सकती है।
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी:
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में 30 जून को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं मेरठ (Meerut), गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar), अलीगढ़ (Aligarh), मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar), मथुरा (Mathura), आगरा (Agra), गोंडा (Gonda), सुल्तानपुर (Sultanpur), जौनपुर (Jaunpur), गाजीपुर (Ghazipur), चंदौली (Chandauli), महोबा (Mahoba), एटा (Etah), मैनपुरी (Mainpuri), ज्योतिबाफुले नगर (Jyotiba Phule Nagar), महामाया नगर (Mahamaya Nagar), कानपुर (Kanpur), गोरखपुर (Gorakhpur), वाराणसी (Varanasi) और प्रयागराज (Prayagraj) में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के संकेत:
उत्तराखंड (Uttarakhand) में अगले दो दिनों के भीतर मानसून पहुंचने की संभावना जताई गई है। राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पौड़ी (Pauri), पिथौरागढ़ (Pithoragarh) और बागेश्वर (Bageshwar) जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में बिजली चमकने, तेज बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।
बिहार में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट:
बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पटना, नवादा (Nawada), गया (Gaya), औरंगाबाद (Aurangabad), सिवान (Siwan), भोजपुर (Bhojpur), शेखपुरा (Sheikhpura), लखीसराय (Lakhisarai), बक्सर (Buxar), समस्तीपुर (Samastipur), दरभंगा (Darbhanga), मधुबनी (Madhubani), पूर्णिया (Purnia), कटिहार (Katihar), किशनगंज (Kishanganj), भागलपुर (Bhagalpur) और मुंगेर (Munger) में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी:
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में 30 जून से 4 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग (IMD) ने 2 और 3 जुलाई को कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कांगड़ा (Kangra) और मंडी (Mandi) जिलों में 2 और 3 जुलाई को, जबकि कुल्लू (Kullu), शिमला (Shimla), सोलन (Solan) और सिरमौर (Sirmaur) जिलों में 3 जुलाई को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। विभाग के अनुसार 2 जुलाई से सक्रिय होने वाला नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम को प्रभावित कर सकता है।
मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना:
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं राजगढ़ (Rajgarh), शाजापुर (Shajapur), देवास (Dewas), श्योपुर (Sheopur), नीमच (Neemuch), मंदसौर (Mandsaur), विदिशा (Vidisha), बालाघाट (Balaghat), सिवनी (Seoni), खांडवा (Khandwa), होशंगाबाद (Hoshangabad), शिवपुरी (Shivpuri) और छतरपुर (Chhatarpur) में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
Disclaimer:
यह खबर स्थानीय संवादाता/मीडिया प्लेटफार्म या अन्य द्वारा प्राप्त की गई सूचना पर आधारित है। यदि कोई आपत्ति है या खबर से संबंधित कोई सूचना देने या अपना पक्ष रखने के लिए हमें ईमेल करें: apnabharattimes@gmail.com
#Tags: #Monsoon #WeatherUpdate #RainAlert #IMD #HeavyRain #Thunderstorm #Delhi #UttarPradesh #Bihar #Rajasthan #Maharashtra #IndiaWeather