और विजय मिश्र का कुशल नेतृत्व…

गाज़ीपुर। कुशल नेतृत्व, कुशल संचालन, दूरदृष्टि और समाज के लिए समर्पण एक नेता के व्यक्तित्व को इतना निखारता है कि वह नेता आम नेता नहीं रह जाता, वह बन जाता है खास। शायद कुछ ऐसे ही खास बात होगी पूर्व मंत्री और गाजीपुर सदर के पूर्व विधायक विजय मिश्र के अंदर। इसीलिए तो जम्मू और कश्मीर के महामहिम उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उन पर भरोसा जताया है।

विजय मिश्र द्वारा गाज़ीपुर में किए गए कार्यों से सभी वाकिफ हैं। चाहे जिला अस्पताल का निर्माण हो या विद्युत व्यवस्था में सुधार, विजय मिश्र ने अपने कार्यकाल में विकासरूपी सोच से जनपद में विकास की नीव डाल दिया था। तो वहीं मनोज सिन्हा के विकास ने तो गाज़ीपुर की तस्वीर बदल दी। रेलवे स्टेशन, फोर लेन, रेल कम रोड ब्रिज इत्यादि ने मनोज सिन्हा को विकास पुरुष की संज्ञा दे दी। शायद इसीलिए विकासरूपी सोच रखने वाले विजय मिश्र पर मनोज सिन्हा ने विश्वास जताया है।

भारत के ताज की चमक को निरंतर बरकरार रखते हुए अपने व्यक्तित्व की छटा बिखेरने वाले जम्मू और कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है. नए कीर्तिमान से केन्द्रीय मंत्री रहते हुए उन्होंने पहले अपने गृह जनपद गाजीपुर को चर्चाओं में लाया और जम्मू कश्मीर में 70 सालों में जो नहीं हुआ वो कर नया कीर्तिमान हासिल करवाया. बदलते कश्मीर का जीता जागता उदहारण है कि गृह मंत्री ने वहां भाषण देने से पहले बुलेट प्रूफ कवच को हटवा दिया. शायद इसीलिए जम्मू कश्मीर की सुरक्षा को मजबूत करने वाले मनोज सिन्हा के पैतृक आवास पर रक्षा मंत्री पहुँच गए।

तो विजय मिश्र ने अपने कुशल संचालन का परिचय देते हुए गाज़ीपुर में आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया।

मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के मोहनपुरा गांव में जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के आवास परिसर में ठाकुर जी के मंदिर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन काशी से पधारे कथावाचक कृष्णा दीक्षित ने भगवान के अन्य विवाह, प्रद्युम्न, अनुरुद्ध जन्म, सुदामा चरित्र, दत्तात्रेय जी के 24 गुरुओं का वर्णन किया। महाराज ने भगवान के अन्य 16,107 विवाहों की कथा बड़े ही सुंदर ढंग से सुनाई एवं भोमासुर का उद्धार किया एवं भगवान के पुत्रों का वर्णन करते हुए दीक्षित ने श्रीकृष्ण सुदामा चरित्र की कथा पर प्रकाश डाली। जिसे सुन उपस्थित श्रद्धालुओं के आंसू छलक पड़े।

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर के मोहनपुरा स्थित पैत्रिक आवास पर आयोजित भंडारा कार्यक्रम में मंगलवार को काफी संख्या में दिग्गज राजनेता पहुंचे. केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के आगमन को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी काफी सक्रिय नजर आए।

तो वहीं इस कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री विजय मिश्र के कंधो पर थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजय मिश्र से वार्ता करते हुए उनकी तारीफ की।

विजय मिश्र अपने कुशल नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं। वो जनता में लोकप्रिय भी हैं, शायद इसीलिए जब वो जनहित कार्यों के लिए निकलते हैं तो उनके पीछे जनसमूह चल पड़ता है।

Leave a Reply

Discover more from Apna Bharat Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading